Cure Stomach Gas: जब हम फास्ट फूड या ऑयली चीजें ज्यादा खाते हैं या फिर खाना जल्दी-जल्दी में खाते हैं। तो इससे हमारे पेट में गैस ज्यादा बनने लगती है और यह गैस हमारे पेट में कई बार अटक जाती है और निकल नहीं पाती है। जिसके कारण पेट में इधर-उधर गोलियां बनने लगती हैं और इसी वजह से काफी बेचैनी और समस्याएं भी होने लगती है। तो अगर आपके पेट में भी गैस होती है और पेट फूलने लगता है, तो आज हम जानेंगे इसे ठीक करने का एक घरेलू उपाय:

आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिससे सिर्फ कुछ ही मिनटो में आपके शरीर से गैस बाहर निकल जाएगी।
यह भी पढ़े: Chronic Headache: क्रॉनिक सिरदर्द कैसे ठीक करे सिर्फ कुछ ही मिनटो में ? chornic sirdard kaise thik kare sirf kuch hi minto me ?
इस ड्रिंक को बनाने की सामग्री और इसके फायदे
1. नींबू:-
नींबू मे काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। नींबू कैलोरी को कम करने में भी बहुत मदद करता है और साथ में यह वजन घटाने में भी मदद करता है। नींबू के सेवन से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है और यह पेट को भी साफ करता है। इसलिए आप अपनी डेली रूटीन में नींबू को जरुर शामिल कर सकते है।
2. सेंधा नमक:
सेंधा नमक औषधिय गुण से भरपूर होता है और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। सेंधा नमक में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है और यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी फायदेमंद होता है।
3. हिंग:
हिंग में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीवायरस और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जिससे कई प्रकार की समस्याओं में आराम मिलता है। हिंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट की समस्याओं को दूर करने में भी बहुत मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: Beetroot Jel For Skin: बस एक बार इस होममेड बीटरूट जेल को अपने चेहरे पर लगाएँ, चेहरे से दाग धब्बे और कालापन हमेशा के लिए दूर हो जाएगा
4. शहद:
शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को भी सुधरता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है और यह आपकी डेली रूटीन में भी काफी फायदेमंद साबित होता है।
इसे बनाने की विधि
इस उपाय को करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस ले और उसमे थोडा सा सेंधा नमक डाले। अब इसमे एक चुटकी हिंग और एक टीस्पून शहद डालकर इसे अच्छे से मिला ले। इसके बाद आपको इस मिश्रण में एक गिलास गुनगुना पानी मिलाकर इसे पी लेना है। इसे पीने से आपका गैस तुरंत बाहर आ जाएगा और आपके पेट को भी काफी आराम मिलेगा।
3 thoughts on “Cure Stomach Gas: पेट की गैस को सिर्फ कुछ ही मिनटों में बाहर कैसे निकाले? Pet ki gas ko bahar kaise nikale? ”