Benefits Of Coriander Leaves Water: धनिया के पत्तों का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। धनिया की पत्तियों मे फाइटोन्यूट्रिएंट्स के साथ डाइट्री फाइबर, मैंगनीज, आयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। धनिया की पत्तियां विटामिन C, विटामिन K और प्रोटीन का भी एक अच्छा सोर्स है। धनिया की पत्तियों मे बेहद कम मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, थायमिन और कैरोटीन भी पाया जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट धनिया की पत्तों के पानी पीने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं आईए जानते हैं कैसे?

Coriander Leaves Water: हरे धनिया के पत्तों का इस्तेमाल लगभग हर प्रांत में किया जाता है। धनिया के पत्तों का इस्तेमाल न सिर्फ दाल और सब्जियों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। बल्कि धनिया की पत्तियां की सोंधी खुशबू भूख को और भी तेजी से बढ़ा देती है। धनिया के पत्तों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजना सुबह खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वह पांच लोग जीसके लिए वरदान होता है धनिया के पत्तों का पानी…
धनिया के पत्तों का पानी पीने के 5 फायदे
1. थायरॉइड में फायदेमंद
पुरुषों की तुलना में थायरॉइड की समस्या महिलाओं में अधिक देखी जाती है। धनिया के पत्तों का पानी थायरॉइड की समस्या में एक प्राकृतिक उपचार के रूप में काम करता है। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो थायरॉइड के कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी पीने से थायरॉइड कंट्रोल हो सकता है। लेकिन एक महीने के बाद इसे पीना बंद कर दे।
2. लिवर को करें डिटॉक्स
धनिया के पत्तों के पानी से लिवर फंक्शन में सुधार होता है और इससे लीवर को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। धनिया के पत्तों के पानी को एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता हैं। क्योंकि यह शरीर में जमा गंदगी, अपशिष्ट पदार्थ और टॉक्सिंस को हमारे शरीर से बाहर निकलने में काफी मदद करता है। यह लीवर को साफ करके रक्त को भी शुद्ध करने में मदद करता है।
3. वजन को करें कंट्रोल
धनिया के पत्तों का पानी वजन नियंत्रित करने में और वजन को घटाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धनिया के पत्तों के पानी में कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट को काफी तेजी से लॉस करने में मदद करता है। सोने से पहले इसका सेवन करने से सूजन भी कम होती है और समय के साथ वजन भी कम करने में मदद मिलती है। जीससे फैट और कैलोरी भी बर्न होती है।
4. डायबिटीज को करें कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया के पत्तों का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। हाई ब्लड शुगर को कम करने और रक्त में ब्लड ग्लूकोस को सामान्य रखने में भी धनिया के पत्तों का पानी पीने से बहुत फायदा मिलता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करता है और इंसुलिन इन्फेक्शन को भी इंप्रूव करता है। इसके अलावा हाई ब्लड शुगर वाले मरीजों को इसका सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि उनका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही काफी कम होता है।
5. कब्ज को करें ठीक
धनिया के पत्तों का पानी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह पाचन में सुधार करने और भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में भी काफी मदद करता है। यह आंतों की गति को बढ़ाता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही धनिया के पत्तों का पानी पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसे समस्याओं को ठीक करने में काफी मदद करता है। धनिया के पत्तों के पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा तेजी से बढ़ती है। जो कब्ज को दूर रखने में काफी सहायक होता है।
धनिया के पत्तों का पानी कैसे बनाएं?
• धनिया के पत्तों का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप धनिया की पत्तियों को लें।
• इसके बाद धनिया के पत्तों को अच्छी तरह से धो ले।
• अब एक बर्तन में पानी डाले और धनिया की पत्तों को उसमें डालकर अच्छे से उबाल ले।
• जब यह पानी उबल जाए तो इस पानी को एक गिलास में छान लें।
• अब आप इस पानी को रोजाना सुबह खाली पेट पी सकते हैं।
(Disclaimer: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी तरह से भी किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता है। इससे अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें।)
ऐसी ढेर सारी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।
इससे भी पढ़ें: Lauki Juice Benifits: कोलेस्ट्रॉल ही नहीं इन बीमारियों को भी दूर करता है लौकी का जूस जाने इसके फायदे
1 thought on “Benefits Of Coriander Leaves Water: रोज सुबह खाली पेट धनिया के पत्तों का पानी इन 5 लोगों के लिए होता है वरदान, जानिए यह चमत्कारी फायदे”