Amaran: साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म अमरन ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाकेदार कलेक्शन, फैंस कर रहे हैं बेहद पसंद:
• साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म अमरन 31 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार परियासामी द्वारा किया गया था।
• इस फिल्म का निर्माण राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और सोनी पिक्चर्स फिल्म इंडिया ने किया है। इस फिल्म में एक्टर शिवकार्तिकेयन मेजर मुकुंद वरदराजन का किरदार निभा रहे हैं और वही साई पल्लवी उनकी पत्नी सिंधु रेबेका वर्गीस का किरदार निभा रही है।
• इनके अलावा इस फिल्म में राहुल बोस, भवन अरोड़ा, श्रीकुमार और रोहमन शॉल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सीएच साई द्वारा की गई है। इस फिल्म का संपादन आर कलैवणन द्वारा किया गया है और इस फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
• अगर बात करें इस फिल्म की कहानी की तो, यह कहानी मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित एक सच्ची कहानी है। यह कश्मीर के सोपिया में काजीपथरी ऑपरेशन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जो 2014 में हुआ था।
• कुछ ही दिनों पहले अमरन मूवी का ट्रेलर जारी किया गया था। इस ट्रेलर की शुरुआत मेजर मुकुंद वरदराजन से होती है। जिसमें वह अपनी बेटी के साथ एक गीत गाते हुए नजर आते हैं और उनकी पत्नी सिंधु रेबिका वर्गिस इस दृश्य को वीडियो में कैद करती हुई नजर आती है।
• फिलहाल इस मूवी की अवधि कि अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक यह फिल्म लगभग 2 घंटे 47 मिनट की हो सकती है। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था।
• अमरन के ट्रेलर मे न सिर्फ मेजर मुकुंद वरदराजन के दिल को छू लेने वाले पलों को दिखाया गया है। बल्कि उनके युद्ध के मैदान और घर दोनों जगह के उनके चुनौती पूर्ण सफलता को भी बखूबी दिखाया है।
• इस फिल्म में मेजर मुकुंद वरदराजन के माता-पिता पहले उनके सेना में शामिल होने के फैसले का समर्थन नहीं करते हैं और उनके इस फैसले को लेकर काफी झिझक रहे होते हैं। क्योंकि इसमें बहुत जोखिम होता था।
• लेकिन मेजर मुकुंद वरदराजन ने आखिरकार अपने माता-पिता को मना लिया होता है और अपने सैन्य करियर को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्थन करने को प्रेरित किया होता है। ट्रेलर के अंत मे मेजर मुकुंद वरदराजन गर्व से कहते हैं कि, “यह भारतीय सेना का चेहरा है।”
• अमरन ने पहले ही दिन 21.4 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। दूसरे दिन इस फिल्म ने 19.15 करोड का बिजनेस किया था। तीसरे दिन इस फिल्म ने करीब 21 करोड़ का बिजनेस किया था और चौथे दिन इस फिल्म ने 21.55 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। इस फिल्म ने भारत में पहले वीकेंड के साथ ही 83.1 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया था।
• मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवनी पर आधारित फिल्म अमरन 100 करोड रुपए के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में दुनिया भर में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाकेदार कलेक्शन किया है।
• इस फिल्म को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और अब इस फिल्म को OTT पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमरन का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है। एक्जिस्टिंग पैटर्न के हिसाब से यह अनुमान जताया जा रहा है कि, अमरन सिनेमाघरों के तुरंत बाद स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है।
• जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि, यह फिल्म नवंबर के आखिरी सप्ताह में कई भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए उपलब्ध हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर 60 करोड रुपए की कीमत पर बिकी है। इस फिल्म के रिलीज के बाद लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।
1 thought on “Amaran: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अमरन, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाकेदार कलेक्शन”