Site icon Top Sena

Actors Childhood Pics : अपने बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा बॉलीवुड सितारे, उनकी तस्वीरे देख पहचाना होगा बेहद मुश्किल

Actors Childhood Pics : वैसे तो बॉलीवुड एक्टर्स की कई तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन उनमें से बॉलीवुड के कुछ सितारों की तस्वीरो को देखकर उन्हें पहचान बेहद मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड के यह सितारे बचपन में कैसे दिखते होंगे यह जानने की के लिए उनके फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड स्टार आज अपने अभिनय और स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं और उनके फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको आपके पसंदीदा बॉलीवुड सितारों के बचपन की कुछ ऐसी तस्वीरे दिखाएंगे। जिसे देखकर आपको भी उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो जाएगा।

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• आईए देखते हैं बॉलीवुड सितारों के बचपन की कुछ खास तस्वीरों को:

 

1. शाहरुख खान:

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• इस तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि किंग खान शाहरुख खान है। शाहरुख खान इस तस्वीर में काफी प्यारे लग रहे हैं। वह आज बॉलीवुड की सबसे मशहूर और सफल एक्टर्स में से एक है। शाहरुख खान ने टीवी शो से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड का एक लंबा सफर तय किया है और इसीलिए उन्होंने मशहूर हस्तियों समेत कई लोगों को प्रेरित भी किया है।

 

2. सलमान खान:

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• यह तस्वीर बॉलीवुड के दबंग खान के बचपन की तस्वीर है। जिसमें वह काफी शांत और मासूम दिख रहे हैं। सलमान खान का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। आज भले ही सलमान खान की उम्र 50 साल से ज्यादा हो गई है। लेकिन इसके बावजूद भी सलमान खान किसी युवा से काम नहीं है। सलमान खान आज भी अपने अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

 

3. प्रियंका चोपड़ा:

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• इस तस्वीर में नजर आ रही मासूम सी बच्ची ने आज बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा करते हुए कई पुरानी यादों को भी ताजा कर दिया है। जो कई वर्षों में उनके जीवन के परिवर्तन को दर्शाती है। प्रियंका चोपड़ा आज एक फैशन आइकन बन चुकी है। इस तस्वीर में आप देख सकते होंगे कि प्रियंका चोपड़ा कितनी प्यारी लग रही है।

 

4. अक्षय कुमार:

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• इस मासूम सी तस्वीर में दिखने वाला बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार है। अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में राजीव भाटिया के नाम से हुआ था। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत में राजीव भाटिया से अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार रख लिया था। अक्षय कुमार आज एक बेहद सफल और मशहूर एक्टर में से एक है। अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं।

 

5. दीपिका पादुकोण:

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को देखकर मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकलता है, और वह है क्युट। दीपिका पादुकोण का नाम आज बॉलीवुड के सेल्फ मेड सितारों की लिस्ट में सबसे टॉप पर आता है। दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1996 में हुआ था। दीपिका पादुकोण ने ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था और लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना ली थी।

 

6. आमिर खान:

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• आमिर खान ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। लोग उनको उनकी मेहनत की वजह से मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से बुलाते हैं। भले ही आमिर खान आज बेहद गंभीर लूक में नजर आते हैं। लेकिन उनकी बचपन की यह तस्वीर देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। फिल्मों के मामले में आमिर खान अपनी फिल्मों में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ लोगो को सोशल मैसेज भी देते हैं

 

7. आलिया भट्ट:

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• इस तस्वीर में आलिया भट्ट बेहद प्यारी लग रही है। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को महेश भट्ट और सोनी राजधानी के घर हुआ था आलिया भट्ट ने पहली बार फिल्म में एक्टिंग की शुरुआत 5 साल की उम्र में की थी। उन्होने प्रीति जिंटा के कैरेक्टर के बचपन की भूमिका निभाई थी। आलिया भट्ट क्यूट एक्ट्रेस के टैग से काफी मशहूर है। यह बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है।

 

8. करीना कपूर खान:

फोटो/क्रेडिट: सोशल मीडिया

• बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली करीना कपूर इस तस्वीर में बेहद मासूम नजर आ रही है। करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ था। करीना कपूर ने साल 2000 में अपनी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। भले ही करीना कपूर आज बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में से एक है। लेकिन वह बचपन मैं एकदम गोल-मटोल थी। वह अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ फिल्मों के सेट पर चली जाती थी। करीना कपूर बचपन में बेहद प्यारी और मासूम दिखती थी।

Exit mobile version