Site icon Top Sena

Benefits Of Papaya Leaves: जाने शरीर के लिए पपीते के पत्तों के कौन-कौन से फायदे होते है?

Benefits Of Papaya Leaves: सभी फलों से हमें कोई ना कोई स्वास्थ्य संबंधी फायदे जरूर मिलते हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनकी पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती है। कई रोगों का इलाज हम इन पत्तियों से कर सकते हैं। एक ऐसा ही फल है पपीता, अब पपीते के औषधीय गुण तो आप सभी जानते ही होंगे। पपीता त्वचा की पिगमेंटेशन और रिंकल्स को कम करने से लेकर बालों को मुलायम बनाने का कम करता है। लेकिन इसकी पत्तियां बड़ी से बड़ी बीमारियों में फायदेमंद होती है।
 
पपीते के पत्तों के फायदे

इन बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं पपीते के पत्ते:

 

1. डायबिटीज में पपीते के पत्ते का जूस:

डायबिटीज में पपीते के पत्तों का जूस एक लाभकारी दवा है। पपीते का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना थोड़ी मात्रा में पपीते के पत्तों का जूस पीना चाहिए। पपीते के पत्तों का जूस पीने से खून में शुगर की मात्रा घटती है और लिपिड लेवल भी काम होता है।

 

2. पेट के लिए फायदेमंद है:

पपीते के पत्तों का जूस या रस पेट के कई रोगों से लड़ने में मदद करता है। पपीते के पत्तों में कई तरह के एंजाइमस होते हैं। जो कई रोगों से लड़ने में मदद करते है। इसीलिए रोजाना एक कप पपीते के पत्तों का जूस पीने से पेट की तमाम समस्याओं में आराम मिलता है। यह आपकी पाचन शक्ति को बेहतर करता है और पेट में गैस की समस्या को भी कम करता है।

 

3. पीरियड्स में मददगार:

महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप पपीते के पत्तों का कढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इससे दर्द में राहत मिलेगी।

 

4. इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार:

पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के अलावा इन्फेक्शन की समस्या से भी बचाने में मदद कर सकते हैं।

 

5. पिंपल्स को करें दूर:

पपीते के पत्तों को सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पिंपल्स की समस्या होने पर पपीते की पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगाने से या फीर  जूस पीने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

तो जैसा कि पपीते की पत्तियां डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों से भी  लड़ने में मदद करती हैं। पपीते के पत्ते का जूस पीने से खून में प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं। पपीते के पत्तों में ऐसे गुण होते है जो रोगों से लड़ने में मदद करते है।

 

पपीते के पत्ते

 

तो अब तक हमने आपको बताया कि पपीते के पत्तों के इस्तेमाल से प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं। लेकिन अब सवाल यह की प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का इस्तेमाल कैसे करें?

 

 

• तो आपको बता दे की प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप 3-4 इंच का पपीते का पत्ता सुबह और शाम के वक्त खा सकते है। या फिर आप पपीते के पत्तो को पीस कर भी पी सकते है। आप देखेंगे कि पहले ही दिन से आपको फायदा होगा। यह इतना तेजी से काम करता है कि आप सुबह को अपना प्लेटलेट देखेंगे और शाम अपना प्लेटलेट देखेंगे तो उसमें बहुत बड़ा फर्क नजर आएगा और कुछ रोगों में आपको फायदा होना मुमकिन है। 

 

 

तो आज हमने आपको बताया पपीते के पत्तों के फायदे। पपीते के पत्तों का आप इस तरह से इस्तेमाल करें कि आपको इसके सभी औषधिय गुण मिल जाए। उम्मीद करते हैं, कि आपको हमारे यह हेल्दी टिप्स पसंद आए होंगे।

 

यह भी पढ़े:Under Eye Dark Circal: डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए लगाए यह मैजिकल अंडर आई मास्क

 

ऐसी और हेल्दी टिप्स के लिए हमारी वेबसाइट पर जाए और बैल आइकन को प्रेस करें।

Exit mobile version