Site icon Top Sena

जाने चाय पीने से हमें कौन-कौन से नुकसान होते हैं: Disadvantages Of Drinking Tea

Disadvantages Of Tea: हम जानते हैं कि आप सभी लोग चाय पीते ही होंगे हैं और बड़े चाव से पसंद भी करते होंगे। लेकिन चाय का अधिक सेवन करने से यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित  हो सकती है। चाय पीने मैं आप कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना हमेशा भूल जाते हैं। इसलिए हमे उन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। वरना चाय की वजह से शारीर पर काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

चाय पीने के नुकसान

तो चलिए जानते हैं चाय पीने से हमे कौन-कौन से नुकसान हो सकते है

1. सबसे पहली चीज जो आपको करनी है, वो यह है की आपको कभी भी खाली पेट चाय नहीं पीनी है। खाली पेट चाय पीने से आपको डाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है और एसिडिटी भी हो सकती है। जो की आपके पेट के लिए बहुत नुक्सानदेह हो सकता हैं।

 

2. दूसरी चीज जो आपको करनी है, वो यह है की आपको बहुत ज्यादा स्ट्रांग चाय भी कभी नहीं पीनी चाहिए। जो लोग बहुत ज्यादा स्ट्रांग चाय पीते हैं। वह इसके आदी हो जाते हैं और उन्हें नींद की सिकायत भी हो सकती है।

 

3. तीसरी चीज यह है, की आप जब भी चाय पिए तो चाय के साथ हल्का-फुल्का स्नेक्स आपको जरूर ले लेना चाहिए। क्युकी आपको चाय पीने की वजह से जो गैस और एसिडिटी होती है। वह नहीं होगी और चाय का नुकसान भी आपको नहीं होगा।

 

4. चौथी चीज जो आपको करनी है, वो यह है कि आपको दिन में दो से तीन बार ही चाय पीनी चाहिए। इससे ज्यादा चाय आपको कभी भी नहीं पीनी चाहिए। क्युकी चाय मे कैफीन की मात्रा पाई जाती हैं। जिससे आपका पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है।

 

5. पांचवी चीज जो आपको करनी है, वो यह है कि आपको खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से आपके खाने में मौजूद जो आयरन होता है, उसे बॉडी में ऑब्जर्व नहीं होने देता है और आपके शरीर के अंदर खून की कमी और कमजोरी होने लगती है।

 

6. चाय मे मौजूद टैनिंग आपकी दांतो को बहुत नुकसान पहुंचता है। इस्से आपके दांतो मे दर्द भी होने लगता हैं और दांतो का रंग भी पिला होने लगता है। चाय पीने से आपके शरीर मे बैचेनी और थकान भी हो सकती है।

 

7. सातवीं और सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है, की एनीमिया से पीडित लोगों को चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है और गर्भवती महिलाओं को भी चाय से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्युकी यह उनके लिए भी नुक्सानदेह हो सकता है।

यह भी पढ़े: Cure Stomach Gas: पेट की गैस को सिर्फ कुछ ही मिनटों में बाहर कैसे निकाले? Pet ki gas ko bahar kaise nikale? 

ऐसी और हेल्दी अपडेट्स के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।

 

Exit mobile version