Diwali 2024 : असली दिवाली 31 या 1 कब मनाई जाएगी ? – Asli Diwali 31 ya 1 kab manai jayegi ?
Diwali 2024 Date: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर…आखिर कब है इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है, क्योंकि दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोग 31 अक्टूबर तो कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं. ऐसे में कन्फ्यूजन बढ़ता ही जा रहा है. ये कन्फ्यूजन इस वजह से बनी हुई है क्योंकि इस बार कार्तिक अमावस्या 2 दिन पड़ रही है. ऐसे में आज हम आपका ये कन्फ्यूजन दूर कर बताते हैं कब दिवाली मनाना सबसे सही होगा?
1. अमावस्या की जानकारी
आम तौर पर दीपावली अमावस्या को मनाई जाती है। अमावस्या 31 तारीख को दोपहर 3:30 के आसपास पड़ेगी, लेकिन उस दिन सूर्योदय की तिथि अमावस्या में नहीं है। अगले दिन 1 नवंबर को शाम करीब 6:15 बजे तक अमावस्या है।”
2. जाने क्यों एक नवंबर को ही दिवाली मनाना है शुभ ?
आध्यात्मिक गुरु जय राम सिंह: ने कहा, “इस बार कुछ लोग 31 अक्टूबर तो कुछ 1 नवंबर को दीपावली मनाएंगे। प्रदोष पूजा का बहुत महत्व है। सूर्योदय के साथ जो पूजा तिथि पड़ रही है, वह 1 नवंबर को है। मेरा सुझाव है कि इस बार दीपावली 1 नवंबर को मनाएं। शुभ मुहूर्त आते ही पूजा करें। लग्न में दीपावली पूजा करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इसकी बजाय उदया तिथि अमावस्या से मेल नहीं खाती है तो आप जो चाहें करें, भगवान कभी नाराज नहीं होते। लेकिन त्यौहार का बहुत महत्व है और दीपावली के दिन का बहुत महत्व है। इसे मुहूर्त के अनुसार मनाना चाहिए। उदया तिथि 1 नवंबर को है। इसलिए दिवाली 1 नवंबर को मनाई जानी चाहिए।”
3. धनतेरस कब है ?
धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन और भाई दूज की तिथि बारे में बता दें। दीपावली का त्योहार धनतेरस के दिन से ही शुरू हो जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदने के अलावा घर के लिए झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। दीपावली के बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी और अगले दिन यानी 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा।