Diwali 2024: दिवाली के दिन घर पर बनाएं यह टॉप 3 रंगोली डिजाइन: Diwali ke din ghar par bnaye ye top 3 rangoli design:
आज देश भर में दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर सभी लोग अपने-अपने घर और आंगन को कई तरीकों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाएंगे और जहां बात घर सजाने की हो तो इस खास अवसर पर हम रंगोली को कैसे भुल सकते है। तो आज हम आपको रंगोली के कुछ बेस्ट और आसन से डिजाइंस बताएंगे। जिसे आप आसानी से अपने घर में बना सकते हैं।
1. पीकॉक रंगोली डिजाइन:
दिवाली पर अगर आप सिंपल और आसान रंगोली बनाना चाहते हैं तो आप मोर डिजाइन की रंगोली को बना सकते हैं। आप घर के आंगन या फिर घर के एंट्रेंस गेट पर पीकॉक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। रंगोली में मोर का डिजाइन काफी खूबसूरत लगता है। ऊपर दी गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सर्कल के अंदर मोर और इसकी पत्तियों को कितनी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। यह एक ऐसा डिजाइन है जिससे लोग देखना बेहद पसंद करते हैं।
2. गणेश रंगोली डिजाइन:
हम जब भी पूजा करते हैं तो सबसे पहले भगवान गणेश जी का नाम लिया जाता है। दिवाली पर भी आप गणेश जी के मुख वाली रंगोली को बेहद आसानी से बना सकते हैं। जैसा कि आप ऊपर दी ग्यी तस्वीर में देख रहे हैं कि कीस तरह से सबसे पहले एक चौक की मदद से रंगोली के डिजाइन को बनाया गया है और गणेश जी के मुख को इस रंगोली में सजाया गया है। इस डिजाइन को बनाने के बाद आप इसमें अलग-अलग तरह के सुंदर रंग भर सकते हैं, जिससे यह और भी खूबसूरत दिखेगा।
3. महिला रंगोली डिजाइन:
इस रंगोली को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चौक से एक सर्कल बनाएं और उस सर्कल के बीच में एक महिला का डिजाइन बनाएं। आप महिला के हाथ में एक दिए का डिजाइन भी बना सकते हैं। जैसा की तस्वीर में दिया गया है। इसके बाद आप रंगोली के चारों ओर अलग-अलग तरह के फूलों के डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप चाहे तो रंगोली के चारों ओर दिए भी रख सकते हैं। इससे यह दिवाली के अवसर पर और भी खूबसूरत दिखेगा।