Sikandar Box Office Collection Day 4: सलमान खान की फिल्म सिकंदर को ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज किया गया। अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की वजह से सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन फिल्म की शुरुआत काफी धीमी है। चौथे दिन भी 100 करोड़ के क्लब से इतनी दूर है ‘सिकंदर’। फ्लिम के कलेक्शन में आई भारी गिरावट।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म ‘सिकंदर’ को ईद के खास मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, सत्यराज और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी शामिल थे। फैन सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि रिलीज होने के बाद फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स की काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को सलमान खान की फिल्म सिकंदर काफी पसंद आ रही है तो कुछ लोग इसे देखने के बाद काफी निराश दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसे में सिकंदर के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। तो आईए देखते हैं, बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर का चौथे दिन का कलेक्शन कितना रहा?
‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
सलमान खान की मूवी ‘सिकंदर’ में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर सत्यराज और सरमन जोशी लीड रोल में है। सलमान खान और रश्मिका मंडाना की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सिकंदर’ का बजट करीब 200 करोड रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए फ्लिम को कम से कम 400 करोड रुपए की कमाई करनी होगी। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। ‘सिकंदर’ के चौथे दिन की कमाई में करीब 50 फ़ीसदी की गिरावट आई है। भारत में सिकंदर का कूल नेट कलेक्शन 84.25 करोड़ हो चुका है।
सिकंदर डे वाइज कलेक्शन
पहला दिन, रविवार: 26 करोड रुपए
दूसरा दिन, सोमवार: 29 करोड रुपए
तीसरा दिन, मंगलवार: 19.5 करोड रुपए
चौथा दिन, बुधवार: 9.75 करोड रुपए
कुल कलेक्शन: 84.25 करोड रुपए
सिकंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन डे 4
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का डायरेक्शन मुरुगादाॅस ने किया है। फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। फिल्म सिकंदर का नेट कलेक्शन 84.25 करोड रुपए हैं। इसके साथ ही दुनिया भर में एआर मुरुगादाॅस के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिकंदर ने 123.75 करोड रुपए कमाए हैं। जिसमें 35 करोड रुपए विदेशी बाजार से आए हैं। हालांकि फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फ्लिम्स ने यह दावा किया है की फिल्म सिकंदर ने 123.75 करोड रुपए कमाए हैं। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लेवल पर 141.5 करोड रुपए कमाए हैं।
रिलीज होने से पहले ही लीक हुई फिल्म ‘सिकंदर’
फिल्म को उत्तर और दक्षिण भारत दोनों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। 30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला। इसकी परेशानी तब और भी बढ़ गई, जब थियेटर रिलीज से पहले ही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ पायरेसी का शिकार हो गई और इंटरनेट पर लीक हो गई थी। जिससे इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर काफी असर पड़ा। हालांकि इस पर तुरंत ही कार्रवाई हुई और अब इस फिल्म के सभी गैरकानूनी लिंक को इंटरनेट से हटा लिया गया है। पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं कई बार सुनने को मिली है।
एक नजर डालें ‘सिकंदर’ फिल्म के ट्रेलर पर
फिल्म सिकंदर के 3 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर लगभग 64 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। दर्शकों द्वारा ट्रेलर को बेहद पसंद किया गया। फिल्म सिकंदर के जरिए सलमान खान के साथ पहली बार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आई है। दोनों की उम्र में लगभग 31 साल का गैप है। लेकिन उनकी कैमिस्ट्री देखने में काफी कमाल की लग रही है। दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वही फिल्म को दर्शकों के द्वारा काफी मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है।
दर्शकों की कमी के कारण 1100 सोर्स हुए कैंसिल
फिल्म रिलीज होने के चौथे दिन थिएटर में मॉर्निंग के शोज में बहुत कम भीड़ पहुंची थी। यह सिर्फ 5.29% ही रही है। दोपहर में यह 11.67% बढी और शाम को 15.35% रही। रात के शोज में भी कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला। सिर्फ 16.01% ही भीड़ थिएटर में पहुंची थी। यही वजह है कि मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की कमी के कारण सिकंदर के 1100 सोज को कैंसिल करना पड़ा। पर अभी भी 6900 सो बाकी है। सिंगल स्क्रीन थिएटर से सबसे ज्यादा कमाई हो रही है। बड़े शहरों की मल्टीप्लेक्सेज भले ही दर्शन नहीं दिख रह रहे हो, लेकिन सिंगल स्क्रीन स्टेटस और छोटे शहरों में सो अभी भी हाउसफुल है। साजिद नाडियाडवाला की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को 200 करोड रुपए के बजट में बनाया गया है। यह रविवार तक देश भर में 150 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है और वर्ल्ड वाइड 250 से 300 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। फिल्म ‘सिकंदर’ 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।
ऐसी ढेर सारी अपडेट्स के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।