Site icon Top Sena

Lazer treatment: लेजर ट्रीटमेंट का मतलब क्या होता है, यह कैसे काम करता है जाने इसके फायदे और नुकसान

Lazer treatment: लेजर ट्रीटमेंट का मतलब क्या होता है, यह कैसे काम करता है जाने इसके फायदे और नुकसान:-

 

Lazer Treatment

लेजर ट्रीटमेंट एक सौंदर्य उपचार है जो अब  काफी लोकप्रिय हो चुका है। लोग अपनी त्वचा से एक्ने और दाग धब्बों को मिटाने में इसका प्रयोग करते हैं। यह त्वचा से संबंधित कई समस्याओं का समाधान करता है। यह प्रयोग डॉक्टर के द्वारा किया जाता है। वह त्वचा की समस्याओं जैसे दाग, धब्बे, झुर्रियां, मुंहासे के निशान, अनचाहे बाल और टैनिंग को दूर करने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाता है।

 

यह भी पढ़े: Neem ke patto ke  fayda: जाने किन-किन स्किन प्रॉब्लम्स में मदद करती है, नीम की पत्तियां और जाने इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

 

》लेजर ट्रीटमेंट 4 प्रकार के होते हैं:-

1. एब्लेटिव लेजर (ablative laser)

 

2. नॉन-एब्लेटिव लेजर (non ablative laser)

 

3. लेजर हेयर रिमूवर (laser hair removal)

 

4. लेसेस स्कार रिमूवल (laser scar removal)

 

5. लेजर पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट (laser pigmentation treatment)

 

 

》लेजर ट्रीटमेंट त्वचा पर किस प्रकार मदद करता है

• लेजर ट्रीटमेंट्स मे त्वचा की ऊपरी सतह को हटाकर नहीं त्वचा को विकसित होने का मौका दिया जाता है।

 

 

• लेजर के द्वारा त्वचा की गहरी परतों में कॉलेजन के उत्पादन को बढ़ाया जाता है। जिससे त्वचा खींची रहे और उसकी बनावट में सुधार आए।

 

 

• लेजर ट्रीटमेंट त्वचा की बहुत सारी समस्याओं को ठीक करता है। जैसे:- दाग धब्बे झुर्रियां अनचाहे बाल टैनिंग इत्यादि।

 

 

• लेजर ट्रीटमेंट की वजह से त्वचा की टोन और टेक्सचर में भी सुधार आता है यह त्वचा की खिंचावत को बढ़ाता है, और उसे जवान दिखता है।

 

 

• लेजर ट्रीटमेंट का असर लंबे समय तक रहता है। अगर आप इसका नियमित रूप से पालन करते हैं। और अपनी त्वचा का ख्याल रखते हैं तो।

 

यह भी पढ़े: 7 हेल्दी मॉर्निंग ब्रेकफास्ट जो शरीर में सभी पोषक तत्वों को पूरा करते हैं।

 

》लेजर ट्रीटमेंट की सावधानियां और नुकसान:-

 

• धूप से बचाव

लेजर ट्रीटमेंट के बाद त्वचा को धूप से बचना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि धूप की किरणें पढ़ने से त्वचा पर जलन और दाग धब्बे हो सकते हैं।

 

 

• त्वचा की संवेदनशीलता

लेजर ट्रीटमेंट के उपयोग के बाद त्वचा कुछ समय के लिए बहुत ही ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। इसीलिए इस दौरान त्वचा पर और कोई दूसरे ब्यूटी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है।

 

 

• त्वचा की जलन और रेडनेस

लेजर ट्रीटमेंट के बाद त्वचा पर जलन और रेडनेस हो सकती है। जो कुछ दिनों तक रहती है। इसके लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है।

 

 

》जरूरी बातें:-

• लेजर ट्रीटमेंट आज के समय मैं त्वचा को सुंदर बनाने के लिए एक बहुत ही आधुनिक तरीका है। जिसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को बेहद सुंदर-लचीला और खूबसूरत बना सकते हैं। 

 

 

• यह ट्रीटमेंट करवाने से आप और भी जवान दिख सकते हैं। यह प्रक्रिया त्वचा की रंगत को बनाने में बहुत मदद करता है। हालांकि इसे करने से पहले आपको एक योग्य त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। ताकि यह निर्णय किया जा सके कि, यह प्रक्रिया आपकी त्वचा के लिए  कितनी ज्यादा आवश्यक है।

 

 

खुश रहे स्वस्थ रहे!

 

यह भी पढ़े: थायराइड के लिए यह टॉप 3 टिप्स को जरूर याद रखें:-

 

ऐसे और टिप्स के लिए बैल आइकन जरूर प्रेस करें!

 

 

Exit mobile version