Mahakumbh 2025: अगर आप भी 144 साल बाद लगने वाले महाकुंभ के मेले में शामिल होने जा रहे हैं और संगम स्नान का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो वहां से वापस लौटते समय कुछ खास चीजे घर जरूर लेकर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन चीजों को घर लाने से सुख समृद्धि बनी रहती है और वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय आध्यात्मिक संगम का महाकुंभ चल रहा है। महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से ही हो चुका है और यह 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है। जहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु, साधु, संत और पर्यटक त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए आते हैं और सभी का लक्ष्य एक ही है:- पापों से मुक्ति, आध्यात्मिक शुद्ध और मृत्यु के बाद मोछ की प्राप्ति। यह भव्य मेला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अमीर गरीब से लेकर हर कोई महाकुंभ में शामिल हो रहा है। महाकुंभ में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति तो होती ही है। लेकिन अगर आप अमृत स्नान करें तो यह और भी अधिक पुण्य कार्य और प्रभावशाली हो जाता है। संगम में डुबकी लगाने से न केवल पापों का नाश होता है। बल्कि आपके जीवन में सकनात्मक और शांति का संचार भी आता है। महाकुंभ से घर लौटते समय लोग केवल आध्यात्मिक का ही अनुभव नहीं करते, बल्कि सुख समृद्धि और आशीर्वाद भी साथ लेकर आते हैं। ऐसे में कुछ विशेष चीजे संगम से घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी संगम जा रहे हैं तो इन चीजों को घर लाना बिल्कुल ना भूले।
1. त्रिवेणी संगम का पवित्र जल
महाकुंभ से वापस लौटते समय त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को घर जरूर लाना चाहिए। क्योंकि त्रिवेणी संगम के जल को बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए जब आप त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाए तो एक पात्र में गंगाजल भरकर घर जरूर लाएं। इस जल को लाकर आप अपने घर के पूजा स्थल में रख दे। हिंदू मान्यता के अनुसार अगर आप गंगाजल को पूरे घर में छिड़क देते हैं तो इससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसके साथ ही आप इस जल का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी कर सकते हैं।
2. रुद्राक्ष माला
त्रिवेणी संगम में स्नान करने के पश्चात प्रयागराज से घर वापस लौटते समय आप रुद्राक्ष की माला खरीद कर घर लाना बिल्कुल ना भूले। क्योंकि रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इसे पहनने से मानसिक शांति मिलती है। रुद्राक्ष की माला को घर लाने के पश्चात उसे आप गंगाजल से शुद्ध करके घर के मंदिर में भगवान शिव के चरणों में स्थापित कर दे। इसके बाद इसे धारण करें। इसे धारण करने से अकाल मृत्यु पर विजय प्राप्त होती है। इसे पहनने से जीवन में आने वाली सभी बढ़ाएं भी दूर हो जाती है। वहीं अगर आपको रुद्राक्ष की माला साधु संन्यासियों से मिल जाए तो यह तो और भी शुभ माना जाता है।
3. त्रिवेणी संगम की पवित्र मिट्टी
महाकुंभ से वापस लौटते समय आप त्रिवेणी संगम की पवित्र मिट्टी को घर जरूर लाएं। क्योंकि महाकुंभ के घाट की मिट्टी को बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि महाकुंभ के दौरान स्वर्ग से देवी-देवता भी संत-महात्माओं का स्वरूप धारण करके प्रयागराज की धरती पर पहुंचते हैं। इसीलिए संत रूपी देवी-देवताओं की रज यानी की मिट्टी को घर लाकर मंदिर में रखने से आपके जीवन के कष्ट दूर हो जाते है। इसके अलावा आप इस मिट्टी को घर के मुख्य द्वार पर भी रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
4. शिवलिंग और पारस पत्थर
महाकुंभ से घर वापस लौटते समय आप शिवलिंग और पारस पत्थर भी घर ला सकते हैं। इसे भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे घर के पूजा स्थल पर स्थापित करने से परिवार में सुख शांति और सौभाग्य बना रहता है। यह धार्मिक प्रतीक आपको न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रदान करता है। बल्कि जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को भी दूर कर देता है। इसीलिए घर लौटते समय इसे लाना बिल्कुल ना भूले।
5. साधु संतों का आशीर्वाद
अगर आप भी प्रयागराज के महाकुंभ मेले मे जा रहे हैं तो वहां पर साधु संतों का आशीर्वाद जरूर ले। महाकुंभ से लौटते समय लोग न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। बल्कि सुख समृद्धि और आशीर्वाद भी साथ लेकर आते हैं। साधु-संतों का आशीर्वाद पाने से आपके मन को अत्यंत शांति मिलती है। उनका आशीर्वाद पाने के लिए आप उनकी सेवा भी कर सकते हैं और कुछ दोनों के लिए उनके सानिध्य में भी रह सकते हैं। इससे आपके शरीर में आध्यात्मिक ऊर्जा का भी संचार होगा और यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। बल्कि यह आपके जीवन को समृद्ध बनाने में भी आपकी बहुत मदद करेगा। इसलिए अगर आप महाकुंभ के मेले में जाए तो साधु संतों का आशीर्वाद जरूर ले।
ऐसी सारी जानकारी के लिए बैल आज़इकन को जरूर प्रेस करें।
इसे भी पढ़े: Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनलिसा को बॉलिवुड से मिली पहली फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च
इसे भी पढ़े: Mahakhunbh 2025: महाकुंभ जा रहे हैं तो प्रयागराज की इन 5 जगहों पर जना ना भूले।
1 thought on “Mahakumbh 2025: अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं तो वापस आते समय घर लाएं यह 5 चीजे, घर में होगी सुख समृद्धि और धन की वर्षा”