Site icon Top Sena

Nitin Chouhan Death: टीवी के जाने माने एक्टर नितिन चौहान का हुआ निधन, सिर्फ 35 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

Nitin Chouhan Death: TV एक्टर नितिन चौहान का हुआ निधन, गुरुवार को मुंबई में की आत्महत्या:

Nitin Chouhan Dead

• टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नितिन चौहान का गुरुवार 7 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया है। नितिन चौहान की उम्र महज 35 वर्ष थी। हालांकि अभी तक अभिनेता की मौत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उनकी को-स्टार का दावा है कि, अभिनेता नितिन चौहान ने आत्महत्या की है।

 

• एक्टर नितिन चौहान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे और एक्टिंग करियर में अपना नाम कमाने के लिए मुंबई में रह रहे थे। हालांकि अभी उनके परिवार द्वारा उनकी आत्महत्या की कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच हो रही है।

 

• मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन चौहान की मौत की खबर सुनने के बाद उनके पिता तुरंत ही मुंबई पहुंच गए और उनके पार्थिव शरीर को वापस अलीगढ़ ले गए। नितिन चौहान अपने काम को लेकर बीते कई सालों से मुंबई में रह रहे थे।

 

• आपको बता दे की नितिन चौहान की को-एक्टर विभूति ठाकुर ने उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, “आपकी आत्मा को शांति मिले, काश आपके पास हर मुश्किल को झेलने की ताकत होती, काश आप मेंटली भी उतने ही स्ट्रांग होते जितनी कि आपकी बॉडी है”।

Nitin Chouhan Dead

• विभूति ठाकुर की इस पोस्ट से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि, नितिन चौहान ने आत्महत्या की है। फिलहाल उनकी मौत की वजह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

• नितिन चौहान को रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ जीतने के बाद काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई थी और यही से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने दूरदर्शन के TV शो ‘जिंदगी डॉट कॉम’ से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था।

 

• इसके अलावा नितिन चौहान ने 2012 में आए MTV के शो स्प्लिट्सविला सीजन-5 में भी हिस्सा लिया था। जिसमें मे वह पारस छाबड़ा और अली गोनी के साथ शामिल हुए थे। हालांकि इस शो के विजेता पारस छाबड़ा थे। लेकिन नितिन चौहान भी इस शो के रनर अप रह चुके हैं।

 

• नितिन चौहान ने स्प्लिट्सविला सीजन-5 से काफी लोकप्रियता प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने क्राइम पेट्रोल, फ्रेंड्स कंडीशन अप्लाई, सावधान इंडिया और गुमराह जैसे टीवी शोज में भी काम किया था। नितिन चौहान आखरी बार 2022 में सब टीवी पर आए शो ‘तेरा यार हूं मैं’ मे नजर आए थे।

 

• मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन चौहान का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन ‘उत्तर प्रदेश’ के अलीगढ़ में ही किया जाएगा। फिलहाल नितिन चौहान के परिजन अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि, जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस उनके परिवार से पूछताछ कर सकती है।

 

• हालांकि जानकारी के मुताबिक पुलिस को अभी तक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन पुलिस द्वारा नितिन के फोन को चेक किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है की आखिरी बार उन्होंने अपने फोन से किससे बात की थी।

 

• आपको बता दे कि नितिन चौहान जल्द ही अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले थे। लेकिन जन्मदिन से महज 4 दिन पहले ही गुरुवार 7 नवंबर को उनका निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मौत ने लोगों को काफी शोक में डाल दिया है। यह उनके परिवार और उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग नितिन चौहान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

Exit mobile version