Pune Bridge Collapse News: पुणे के तलेगांव क्षेत्र के कुंडमाल के पास इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक से टूट गया। जिससे एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 51 लोग घायल है। इसके साथ ही कई लोगों के बह जाने की आशंका भी जताई जा रही है। आईए जानते हैं पूरी खबर…

Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह से अस्त- व्यस्त हो रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र के पुणे से रविवार (15 जून) को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। पुणे में इंद्रायणी नदी पर बने 30 साल पुराने पुल का हिस्सा टूट कर गिर गया है। जिस जगह पर पुल का हिस्सा गिरा उस जगह पर पत्थर भी मौजूद थे। जो लोग पत्थर पर गिरे हैं उन्हें काफी गंभीर चोटें आई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान पुल पर कई लोग मौजूद थे। वही ऐसे में नदी के तेज बहाव में कई लोगों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा दोपहर 3:40 मिनट के करीब हुआ था। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 51 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पवना हॉस्पिटल, मीमर हॉस्पिटल, अर्थव हॉस्पिटल और यूनिक हॉस्पिटल में ऑपरेशन चल रहा है और कुछ लोगों को तलाश किया जा रहा है।
फूल को लेकर पहले भी हुई थी कई शिकायतें
दरअसल इस पुल की कमजोरी को लेकर पहले से ही प्रशासन के पास कई शिकायतें हुई थी। लेकिन उस पर काम नहीं हुआ और उन शिकायतों को नजर अंदाज किया गया। पर आज जब इतनी बड़ी संख्या में सेनानी वहां पहुंचे तो पुल उसे भार को सहन नहीं कर पाया और ठीक उसी जगह से टूट गया जहां पर नीचे नदी बहती है। सावधानी बरतने के लिए लगातार अनाउंसमेंट की जा रही थी। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय तेलगांव दाभाडे पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गई। कुंडमाला को पार करने के लिए यह पुल इस पार से उस पार जाने के लिए बना था, जो गिर गया है। आमतौर पर इंद्राणी नदी पथरीली नदियां होती हैं। जिसमें पानी तो भले ही थोड़ा कम हो जाए लेकिन धारा बहुत तेज बहती है। ऐसे में जो लोग भी पत्थर पर गिरे उन्हें काफी गंभीर चोटे आई हैं और जो लोग तेज धारा में फंसे हैं उन्हें तलाश जा रहा है।
छुट्टियों के कारण थी ज्यादा भीड़
यह दुर्घटना 15 जून को हुई थी। इस पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन रविवार का दिन होने के कारण पर्यटक पुल पर बड़ी संख्या में मौजूद थे। कई सारे बच्चे भी अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मनाने के लिए इस ब्रिज पर पहुंचे थे। यहां एक मंदिर भी है, जहां दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं। कुछ लोग पुल पर खड़े थे तो कुछ लोग सेल्फी ले रहे थे। बताया जा रहा है कि पुल पहले से ही काफी जर्जर था। पुल पर कुछ लोग बाइक लेकर भी पहुंच गए थे। लेकिन पुल ज्यादा भार सहन नहीं कर पाया और इसी दौरान अचानक से पुल का हिस्सा टूट गया। जिस कारण से कई लोग नदी के बहाव में बह गए। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने लोग डूबे हैं। लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 25 से 30 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान मौके पर करीब 150 से 200 पर्यटक पुल पर मौजूद थे। हादसे के बाद सभी को मौके से हटाया गया है। ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई दिक्कत ना आए और लोगों की तलाश की जाए।
CM फडणवीस ने राहत बचाव का दिया निर्देश
पुणे में पुल गिरने की दुर्घटना पर CM देवेंद्र फडणवीस ने संभागीय आयुक्त तहसीलदार पुलिस आयुक्त से बात की उन्होंने राहत बचाव के कार्य को तेजी से चलते हुए हताहतों को बचाने का निर्देश दिया। इस घटना में जो लोग घायल थे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। (NDRF) की टीम फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है। CM देवेंद्र फडणवीस ने यह ऐलान किया है कि पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 5 लाख की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।
ऐसी ढेर सारी अपडेट्स के लिए बैल आइकन को प्रेस करें।
इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक व्यक्ति बचा जिंदा, बाकी 241 की हुई मौत, जाने ताजा अपडेट्स
1 thought on “Pune Bridge Collapse News: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना पुल बारिश के कारण टूटा, हादसे में दर्जनों लोगों की बह जाने की आशंका”