Pushpa 2 Trailer Launch In Patna: रविवार 17 नवंबर को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना के गांधी मैदान में अपनी फिल्म पुष्पा 2 के ग्रैंड ट्रेलर को लॉन्च करने पहुंचे:
• अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर रविवार 17 नवंबर को बिहार में लॉन्च किया गया। पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दर्शकों की काफी भीड़ नजर आ रही थी। इस ट्रेलर को पटना के गांधी मैदान में लॉन्च किया गया था। कार्यक्रम के दौरान अल्लू अर्जुन ने बिहार की पावन धरती को शत-शत प्रणाम किया।
• अल्लू अर्जुन को देखने और सुनने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ जमा हुई थी। दर्शकों की इतनी भीड़ से एक ही आवाज सुनाई दे रही थी, पुष्पा झुकेगा नहीं, लेकिन पटना के लोगों ने इतना प्यार दिखाते हुए अंत में पुष्पा को झुका ही दिया। बिहार के लोगों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा।
• वही एक्ट्रेस रश्मिका मंदांना की झलक पाने के लिए दर्शक बेकाबू हो गए थे। रश्मिका मंदांना की स्टेज पर आते ही उन्होंने हाथ जोड़कर बिहार के लोगों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नमस्ते पटना कहां। उनकी बातें सुनकर फेस की तालियां रुक ही नहीं रही थी।
• बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि, जब इतने बड़े बजट की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए मार्क्स द्वारा बिहार की पावन धरती को चुना गया हो। अल्लू अर्जुन ने बिहार के लोगों से कहा कि मैं पहली बार बिहार आया हूं और इतना प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।
• कार्यक्रम के दौरान अल्लू अर्जुन के मंच पर आने से पहले गांधी मैदान में लोकगीतों की प्रस्तुति की गई। मंच पर नीतू कुमारी नूतन ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना विघ्नहर मंगल कर श्रीगणपति महाराज से की गई। उन्हीने अपने गीतों से पटना वासीयों का बेहतरीन मनोरंजन किया। दर्शको ने इसे काफी एंजॉय किया।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दिखाया अपना जलवा:
• इस बेहद खास मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बनी और अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ इस शाम को और भी खूबसूरत बना दिया। उन्होंने फिल्म के गाने ‘सामी सामी’ पर अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। यहां तक की अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदांना भी खुद को इसपर झुमने से रोक नहीं पाए और उन्होंने भी इस परफॉर्मेंस को काफी एंजॉय किया।
• अक्षरा सिंह ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदांना को बिहार आने के लिए शुक्रिया किया और कहा कि आपक बिहार में आना बिहारीयो के लिए काफी गर्व की बात है। कार्यक्रम में ‘पुष्पा 2’ के अलग-अलग गानों पर प्रदर्शन किया गया और लोगों का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह इंडियन वेयर में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
इस कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह ने फिल्म के एक्टर्स से मुलाकात भी की और इसकी कुछ झलकियां भी फैंस के साथ साझा की है। आप भी देख इन खास तस्वीरों को:
• पहली तस्वीरों मैं वह एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ नजर आ रही है:
इंस्टाग्राम की दूसरी पोस्ट में अक्षरा सिंह एक्ट्रेस रश्मिका मंदांना के साथ तस्वीरों मे पोज़ करती हुई नजर आ रही है:
• अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वह काफी एक्साइटेड नजर आ रही थी। पोस्ट के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा की, ‘रियल और रियल दोनों में फायर है’। आपसे मिलकर खुशी हुई धन्यवाद मैं इसे हमेशा याद रखूंगी। कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह इंडियन वेयर में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
फिल्म से जुड़ी खास जानकारी:
• आपको बता दे की 2021 में ‘पुष्पा द राइस’ के हिट होने में बिहार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जब ‘पुष्पा द राइस’ को बिहार में रिलीज किया गया था, तब इसे बिहार के लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के गाने ‘श्रीवल्ली’ को बिहार में इतना पसंद किया गया कि साल 2022 में एक भोजपुरी गायक ने इसका भोजपुरी वर्जन भी बना डाला। पुष्पा के चलने का तरीका उसकी बॉडी लैंग्वेज़ से लेकर हर चीज तक उत्तर भारत में खासकर के बिहार में खूब कॉपी किया गया था। तो ऐसे में एक बार फिर से फिल्म के मार्क्स ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए इस ट्रेलर लॉन्च के लिए बिहार की धरती को चुना।
• ‘पुष्पा 2 द रूल’ के ट्रेलर लॉन्च के कार्यक्रम के दौरान फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेगी। इस फिल्म में भरपूर ड्रामा सस्पेंस थ्रिलर एक्शन और दमदार डायलॉग की झलके भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म लगभग 500 करोड़ की लागत से बनी फिल्म है। फिल्म के निर्माता रविशंकर ने कहा की इस फिल्म में पूरे 2 वर्ष का कार्य करना पड़ा और आप सभी दर्शकों का प्यार मिलना हमारे लिए एक बहुत बड़ा उपहार होगा। उन्होंने सभी दर्शकों से कहा कि आप सभी 5 दिसंबर को सिनेमा घरों में इस फिल्म को देखने के लिए जरूर जाए। यह फिल्म आपका बहुत मनोरंजन करेगी।