MS Dhoni Animal Look: आईपीएल (IPL) 2025 की शुरुआत होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बाकी है। शुक्रवार 22 मार्च से आईपीएल (IPL) 2025 की शुरुआत होने वाली है। इसी बीच एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे एमएस धोनी ‘एनिमल’ फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर के लुक में नजर आ रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन के सफर की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। फैंस भी इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि हर बार आईपीएल (IPL) के शुरू होने से पहले फैंस को नए विज्ञापन देखने को मिलते हैं। जिसमें फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखने के लिए बेताब होते हैं।
रणबीर कपूर के एनिमल लुक में नजर आए एमएस धोनी
दरअसल हाल ही में (IPL) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एमएस धोनी बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के लीड रोल की लोक में नजर आ रहे हैं। धोनी का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी तारीफे बटोर रहा है। जिसने भी एस धोनी का यह लुक देखा वह हैरान रह गया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी की इस लुक को देखकर फैंस पूछ रहे है कि क्या वह अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। बल्कि धोनी ने यह लुक एक विज्ञापन के लिए लिया था। एमएस धोनी के इस लुक के सामने आने के बाद उनके विज्ञापन के वीडियो को खूब शेयर की जा रही है। और इसे बेहद पसंद भी किया जा रहा है।
फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के विज्ञापन में नजर आए एमएस धोनी
एमएस धोनी हमेशा से ही अपने लुक की वजह से फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं। वह हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं। जिससे वह लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। इस बार धोनी ने ‘एनिमल’ के अंदाज में फैंस का दिल जीता है। दरअसल एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एमएस धोनी एक इलेक्ट्रिक साइकिल के ब्रांड एंबेसडर है और इसी कारण संदीप रेड्डी वांगा ने अपने नए विज्ञापन में धोनी को कास्ट किया है। इस विज्ञापन में धोनी कार से निकलते हुए अपने साथियों के साथ गैंगस्टर स्टाइल में इलेक्ट्रिक साइकिल के साथ रोड क्रॉस करते हुए नजर आ रहे हैं। एमएस धोनी ने ठीक वैसा ही लुक फॉलो किया है। जैसे रणबीर कपूर ने संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ फिल्म में किया था। इसके बाद वीडियो में वांगा और धोनी के बीच बातचीत हुई और डायरेक्टर ने धोनी की एक्टिंग की तारीफ भी की और यह दावा किया कि लोग इस अंदाज को बेहद पसंद करेंगे।
एक नजर आप भी डालें धोनी के ‘एनिमल’ लुक पर
एमएस धोनी की ऐक्टिंग से इंप्रेस हुए डायरेक्टर
इस वीडियो में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब एमएस धोनी ने रणबीर कपूर के अंदाज में ‘एनिमल’ मूवी का एक जबरदस्त डायलॉग बोला। धोनी ने कहा कि, ‘सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं।” इस पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के चेहरे की खुशी साफ जाहिर हो रही थी। उन्होंने झट से बोला कि हीरो तैयार है। फिर धोनी और डायरेक्टर के बीच थोड़ी बातचीत होती है। वहीं अगले सीन में धोनी ने रणविजय सिंह की एंट्री करते हुए जबरदस्त हेयर स्टाइल भी अपनाया हुआ है। इस धमाकेदार शॉट के बाद डायरेक्टर कहते हैं- यह काफी हिट रहेगा। सीटियां बजेंगी कमाल है।” जिस पर धोनी ने बोला, क्या यह थोड़ा और आगे नहीं जाएगा? लेकिन डायरेक्टर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं था। अंतिम सीन में भी धोनी ने जबरदस्त एक्टिंग करते हुए सबका दिल जीत लिया।
‘थाला फॉर अ रीजन’
महेंद्र सिंह धोनी की इस ‘एनिमल’ लुक को देखकर फैंस से रहा नहीं गया और वह कमेंट करने को बेकरार हो गए। हालांकि कुछ लोगो ने उन्हें ट्रोल भी किया हैं और कहा की, “यह अब एक परंपरा है, धोनी आईपीएल से पहले एक बैंगर विज्ञापन देते हैं। एक ने लिखा- “गजब ‘थाला फॉर ए रीजन’। तो दूसरे ने लिखा- “रणबीर कपूर से अच्छे लग रहे हैं।” तो एक ने लिखा- “मार्केटिंग ऐसी की ऐड स्कीप करने का मन ही ना करें।” तो वही एक ने लिखा- “बेकार ऐड है।” इस तरह से लोगों ने धोनी कि इस एनिमल लुक पर अलग-अलग तरह के कमेंट किया है।
आईपीएल (IPL) 2025 की तैयारी में है महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल (IPL) 2025 के शुरुआत के साथ ही एमएस धोनी के संन्यास की चर्चा होना भी शुरू हो जाती है। धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए लगभग 5 साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन उन्होंने अब तक आईपीएल (IPL) में खेलना नहीं छोड़ा है। पिछले सीजन कयास लग रहे थे कि शायद धोनी संन्यास ले लेंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह उनका 18वां सीजन होने वाला है। कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन भी हो सकता है। एमएस धोनी रविवार 23 मार्च को पहली बार मैदान मैं मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में जीत के साथ वह टीम की अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। हालांकि जब तक वह खुद कोई घोषणा नहीं कर देते तब तक इसके बारे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी ने खेली होली, तो भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी, कहां शरीयत के खिलाफ
ऐसे ढेर सारी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।
इसे भी पढ़ें: ऊर्फी जावेद का नया लुक देखकर फैंस हुए हैरान, ड्रेस को गोल घुमा-घुमाकर पैपराजी को दिए जबरदस्त पोज
2 thoughts on “MS Dhoni Animal Look: रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ लुक में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, वायरल तस्वीरे और वीडियो देख फैंस बोले- ‘थाला फॉर अ रीजन’”