Shah Rukh Khan: 2 नवंबर को शाहरुख खान ने फैन्स के साथ मनाया अपना 59वां जन्मदिन, फैन्स के साथ किया अगले 10 सालों में खास फिल्में बनाने का वादा:
इस साल शाहरुख खान के बर्थडे पर एक खास फैन्स इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था। वैसे तो हर साल शाहरुख खान के फैन्स उनको जन्मदिन की बधाइयां देने उनके घर मन्नत के बाहर आते हैं और शाहरुख खान भी अपनी बालकनी में आकर अपने फैंस को दर्शन देते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। लेकिन इस बार कुछ सुरक्षा कारणो की वजह से शाहरुख खान अपनी बालकनी में फैन्स को दर्शन देने नहीं आए। दरअसल पुलिस ने ही शाहरुख खान को फैन्स के सामने नहीं आने को कहा। क्योंकि जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के काफी करीबी थे और कुछ ही समय पहले उनकी गोली मार कर ह्त्या कर दी गई। अब ऐसे में पुलिस प्रशासन किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थी।
कुछ खास बातें:
• शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने अभिनेता है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काफी काम किया है। शाहरुख खान का जन्म दिल्ली में 2 नवंबर 1965 को हुआ था। उनके फैन्स उन्हे SRK के नाम से भी जानते हैं।
• शाहरुख खान ने अपनी डिग्री दिल्ली के हंसराज कॉलेज में पूरी की। उन्होंने (जामिया मिलिया इस्लामिया) में मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री पूरी की। इसके बाद शाहरुख खान ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए एकेडमिक अध्ययन छोड़ने का तय किया।
• यहां से उनके करियर की शुरुआत हुई और उन्होंने थियेटर्स और टेलीविजन के माध्यम से उन्होने फिल्मों में अपना प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फौजी एक कमांडो की भूमिका 1988 में आयी थी। उन्होंने 1989 मे सर्कस जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिससे उन्हें बहुत जल्द ही पहचान मिल गई।
• शाहरुख खान ने 1991 में गोरी छिब्बर के साथ शादी की और उसी साल मुंबई चले गए। गौरी खान पेशे से एक निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर भी है।
• शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना 1992 के रिलीज के साथ ही उन्हे तुरंत सफलता मिल गई। उसके बाद उनकी फिल्मों का सिलसिला चालू हो गया और 1992-94 में उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई। जिसमें वह काफी सफल रहे और एक उभरा हुआ सितारा बन गए।
• इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस को आने वाले अगले 10 सालों में खास फिल्में बनाने का वादा किया। शाहरुख खान ने फैंस को यह भी बताया कि वह जल्द ही अपनी नई फिल्में लेकर आएंगे। फिलहाल उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
• किंग खान का जन्मदिन हर साल की तरह इस बार भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन का खास कार्यक्रम मुंबई में आयोजित था। यहां उन्होंने फैंस के साथ ढेर सारी बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए।
• शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने पिता को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और अपने भाई के साथ अपनी बचपन की कुछ यादें सोशल मीडिया पर शेर की। वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
• इस कार्यक्रम में शाहरुख खान ने सिर्फ अपने गानों पर डांस ही नही किया। बल्कि अपने प्रोफेशन और निजी जीवन को लेकर फैंस को मजेदार सवालों के जवाब भी दिए।
• शाहरुख खान के फैंस के लिए यह एक बेहद खास मौका था। इस बार शाहरुख खान के फैंस ने दिवाली के त्यौहार के साथ-साथ उनका जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया।
• लेकिन हर साल की तरह इस साल भी 2 नवंबर को सुबह से ही शाहरुख खान के फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के सामने मौजूद होने लगे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन सबको वहां से हटा रही थी और वहां नहीं रुकने को बोल रही थी। पुलिस के मना करने से उनके फैन्स काफी निराश हो गए और वहां से चले गए।