Site icon Top Sena

Sonakshi Sinha Holi 2025:  जहीर इकबाल के बिना ही सोनाक्षी सिन्हा ने मनाई शादी की पहली होली, मुस्लिम परिवार की बहू बनने पर हुई ट्रॉल, तो भड़की एक्ट्रेस

Sonakshi Sinha First Holi: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली होली सेलिब्रेशन की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेर की है। तस्वीरों में सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल नजर नहीं आ रहे हैं। जिस पर ट्रोलर्स ने ट्रॉल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कैप्शन में कांग्रेस को करारा जवाब दिया।

फोटो/क्रेडिट: इंस्टाग्राम

इस समय पूरा देश रंगों में डूबा हुआ है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी होली का त्यौहार धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पहली होली की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की है। सोनाक्षी सिन्हा की यह तस्वीरें शेयर होते ही सोशल मीडिया पर आग लग गई। तस्वीरों मे सोनाक्षी सिन्हा पूरी तरह से रंगों में रंगी हुई नजर आ रही है। लेकिन इन तस्वीरों मे सोनाक्षी के साथ उनके पति इकबाल नजर नही आ रहे हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपनी पहली होली अकेले ही मनाए जिस पर वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई।

 

सोनाक्षी सिन्हा ने पति के बिना मनाई पहली होली

सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले 23 जून को जहीर इकबाल के साथ मुंबई में शादी के बंधन में बंद गए थे। दोनों की शादी में परिवार के कुछ खास  लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुंबई में ही एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी। जिसमें बी-टाउन के सभी सिलेबस और कई स्टार्स भी नजर आए थे। जीसके बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद यह पहली होली थी। लेकिन एक्ट्रेस इस फेस्टिवल को अकेले ही मनाते हुए नजर आई। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पहली होली की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

 

एक नजर आप भी डाले सोनाक्षी की पहली होली की इन प्यारी तस्वीरें पर:

पहली होली पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पहली होली की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर का आउटफिट पहने हुए नजर आ रही है। इस आउटफिट में वह काफी प्यारी लग रही है और काफी खुश भी नजर आ रही है। लेकिन सोनाक्षी की किसी भी तस्वीरो में जहीर इकबाल उनके साथ नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों ने सोनाक्षी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर कुछ ट्रोलर्स ने लिखा कि- ‘अपने पति संग भी होली मनाते हुए फोटो शेयर करें’। तो किसी ने लिखा कि- ‘जहीर कहां है? उन्होंने मना कर दिया ना हमारी सोने के साथ होली खेलने से’। तो किसी ने कहा- ‘मुस्लिम परिवार में शादी करने के कारण ही सोनाक्षी को अकेले होली खेलने पड़ रही है’। सोनाक्षी की तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए।

सोनाक्षी ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब

एक्ट्रेस ने होली की तस्वीरे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने कैप्शन अपने प्रशंसकों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है। और इसके साथ ही ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी देते हुए लिखा, ‘होली है!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जाटाधारा के सूट से।’ सोनाक्षी सिन्हा ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, ‘कमेंट में थोड़ा आराम करो… @iamzahero मुंबई में है और मैं सूट पर हूं इसलिए साथ में नहीं है… ठंडा पानी डालो सर पे।’

 

सोनाक्षी सिन्हा साउथ डेब्यू

ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म ‘जटाधारा’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रही है जिसके दौरान सोनाक्षी सिन्हा होली का जश्न मनाते हुए नजर आ रही है। सोनाक्षी ने अपनी होली की यह तस्वीर फिल्म ‘जटाधारा’ के सेट से ही शेर की है। सोनाक्षी ने 8 मार्च को फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। इस लूक में सोनाक्षी काफी उग्र और खतरनाक अवतार में नजर आ रही है। सोनाक्षी सिन्हा की साउथ डेब्यू फिल्म वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू भी नजर आएंगे।

 

इसे भी पढ़े: ऊर्फी जावेद का नया लुक देखकर फैंस हुए हैरान, ड्रेस को गोल घुमा-घुमाकर पैपराजी को दिए जबरदस्त पोज

ऐसी और ढेर सारी जानकारी के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।

वेब स्टोरी देखें: 2025 में कई बड़े सितारे अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं। हर त्योहार बनेगा मनोरंजन का उत्सव!

 

Exit mobile version