Tamannaah Bhatia Saree Look: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुंबई के प्रसिद्ध बाबूलनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंची। तमन्ना भाटिया ने अपने लुक्स और स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया। हाल ही में उन्हें वाइट कलर की साड़ी में मुंबई के प्रसिद्ध बाबूलनाथ मंदिर के दर्शन करते हुए देखा गया। तमन्ना भाटिया का यह सादगी भरा लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान उनकी फोटोस और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। तमन्ना भाटिया आजकल ईश्वर की भक्ति में काफी लीन नजर आ रही है। अभी हाल ही में नवरात्रि में एक्ट्रेस ने अपने घर में माता की चौकी भी रखी थी। जीसमें वह माता के भजनों पर भक्ति भाव से झूमती हुई नजर आई थी। जीसके बाद अब तमन्ना भाटिया को मुंबई के प्रसिद्ध बाबूलनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। तमन्ना ने बाबूलनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान तमन्ना भाटिया ने व्हाइट कलर की साड़ी, बालों में गजरा और माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई थी। वह इस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। तमन्ना भाटिया ने अपने इस सादगी भरे लुक्स से सोशल मीडिया पर सबको दीवाना बना दिया। उनकी साड़ी लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
ट्रेडिशनल लुक में साड़ी पहने दिखीं तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने बाबूलनाथ मंदिर के दर्शन करने के दौरान व्हाइट कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें लाल और गोल्डन बॉर्डर थी। उन्होंने इस साड़ी के साथ रेड कलर का मैचिंग ब्लाउज भी पहना हुआ था। जो उनकी लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। तमन्ना ने अपने हेयर स्टाइल को काफी सिंपल रखा था और अपनी लुक को मिडिल पार्टेड बन से कंप्लीट किया था। तमन्ना ने अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ था। इसके साथ ही तमन्ना ने माथे पर लाल बिंदी भी लगाई हुई थी। जो उनकी लुक को और भी ज्यादा निखार रही थी। तमन्ना ने अपने लुक के साथ काफी मिनिमल ज्वेलरी पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर तमन्ना की इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस तमन्ना के इस ट्रेडिशनल साड़ी लुक को बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया की बाबूलनाथ मंदिर के अंदर से भी दर्शन करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। जिसमें वह हाथ जोड़े हुए भगवान की आराधना करती दिख रही है। इसके साथ ही तमन्ना भाटिया मंदिर के पुजारी के साथ मंत्र उपचार और पूजा पाठ करते हुए भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही है। मंदिर में पूजा करने के बाद तमन्ना ने मीडिया को पोज भी दिए और ढेर सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाई।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। उनका एक्टर विजय वर्मा के साथ अफेयर चल रहा था और खबरें थी कि वह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन कुछ समय पहले खबरें यह आयी की दोनों का ब्रेकअप हो गया है और दोनों अलग हो गए हैं। उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को काफी निराश कर दिया था। ऐसी खबरें थी कि अब वह दोनों सिर्फ दोस्त बनकर रहेंगे। लेकिन तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने इन खबरों पर अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
वर्क फ्रंट पर तमन्ना भाटिया
बता दे की वर्क फ्रंट पर तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म ‘Odela 2’ के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया को साध्वी शिव शक्ति के किरदार को निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा तमन्ना भाटिया ‘Raid 2′ में एक आइटम सॉन्ग करते हुए भी नजर आएंगी। आपको Raid 2’ में भी तमन्ना भाटिया की खुबसूरत झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा तमन्ना ‘Ranger’ फिल्म में भी नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।
ऐसी ढेर सारी लेटेस्ट खबरों के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।