Top 10 YouTubers Of Jharkhand: सोशल मीडिया के जमाने में यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हम अपना ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। जिसके चलते हम हर रोज अपने पसंदीदा युटयुबर्स को देखते हैं। यूट्यूब प्लेटफार्म पर झारखंड के कई युटयुबर्स के मिलियंस में सब्सक्राइबर्स है। इसलिए आज हम आपको झारखंड के टॉप 10 युटयुबर्स और उनके सब्सक्राइबर्स के बारे में बताएंगे।

Top 10 Youtubers Of Jharkhand: जैसा कि हम सब जानते हैं की झारखंड में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। झारखंड में कई क्रिएटर्स और युटयुबर्स अपनी क्रिएटिविटी और मेहनत के बलबूते पर आज पर पूरे भारत में अपना नाम कमा रहे हैं। हम हर रोज नए-नए युटयुबर्स की वीडियो देखते हैं जिनमें से कुछ युटयुबर्स ऐसे हैं जो सालों से लगातार वीडियो बना रहे हैं और इन्होंने हमारे हमारे जीवन में आत्म सुधार के साथ-साथ हमारा मनोरंजन भी करते हैं। यूट्यूब के प्लेटफॉर्म पर झारखंड के कई ऐसे युटयुबर्स है, जिनके मिलियंस में सब्सक्राइबर्स हैं। जिनमें से आपने कई युटयुबर्स की वीडियो देखी होगी और कुछ युटयुबर्स को तो अपने सब्सक्राइब भी कर रखा होगा। तो आज हम आपको झारखंड के टॉप 10 युटयुबर्स की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर मिलियंस में सब्सक्राइबर है।
झारखंड के टॉप 10 युटयुबर्स की लिस्ट
1. मनोज डे (Manoj Dey):
झारखंड के धनबाद जिले में रहने वाले मनोज डे ने अपनी करियर की शुरुआत 24 नवंबर 2016 को ‘Manoj Dey’ के नाम से एक नया यूट्यूब चैनल बनाकर किया था। मनोज डे के इस चैनल पर 7.09 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। मनोज डे का चैनल टेक कंटेंट पर आधारित है। इस चैनल पर वह ऑनलाइन पैसा कमाने के टिप्स, टेक रिव्यू और भी बहुत कुछ शेयर करते हैं।
2. अंतरिक्ष टीवी (Antriksh TV By Kaushik Bhattacharjee):
कौशिक भट्टाचार्य झारखंड के जमशेदपुर जिले के रहने वाले हैं। कौशिक भट्टाचार्य ने ‘Antriksh TV’ की शुरुआत 12 फरवरी 2017 से की थी। लेकिन ‘Antriksh TV’ पर कौशिक भट्टाचार्य का पहला वीडियो 27 फरवरी 2017 को आया था। कौशिक भट्टाचार्य के युटुब चैनल ‘Antriksh TV’ पर इस वक्त 5.19 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। यह अपने चैनल पर विज्ञान और खगोल विज्ञान से जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं।
3. ऋषि गेमिंग (Rishi Gaming):
‘Rishi Gaming’ यूट्यूब ओनर ऋषि अग्रवाल झारखंड के लातेहार जिले के रहने वाले हैं। ऋषि अग्रवाल ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत 7 नवंबर 2017 में की थी। ‘Rishi Gaming’ के यूट्यूब चैनल पर 4.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। ऋषि अग्रवाल इस चैनल पर सिर्फ गेमिंग से जुड़ी वीडियोज ही डालते हैं।
4. सीखे ऑल इन हिंदी (Sikhe All In Hindi):
‘Sikhe All In Hindi’ यूट्यूब चैनल के ओनर राम प्रसाद झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अपने चैनल की शुरुआत 8 मार्च 2013 को की थी। इस चैनल की सबसे पहले वीडियो अनबॉक्सिंग के ऊपर थी जिसे 8 जनवरी 2017 को अपलोड किया गया था। राम प्रसाद के यूट्यूब चैनल ‘Sikhe All In Hindi’ इस वक्त 3.71 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। यह अपने चैनल पर टेक और अनबॉक्सिंग से जुड़ी वीडियो अपलोड करते हैं।
5. 2020 फैक्ट्स बाय भास्कर (2020 Facts By Bhaskar):
झारखंड के टॉप 10 युटयुबर्स की लिस्ट में ‘2020 Facts By Bhaskar’ का नाम भी शामिल है। इस चैनल के ओनर भास्कर निषाद झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत 19 अगस्त 2021 से की थी। भास्कर निषाद के यूट्यूब चैनल ‘2020 Facts By Bhaskar’ पर इस वक्त 3.44 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। इस चैनल पर वह फनी रिएक्शन से जुड़ी वीडियोज अपलोड करते हैं।
6. मोंटी व्लोग्स (Monty Vlogs):
‘Monty Vlogs’ यूट्यूब चैनल के ओनर मोंटी झारखंड की डाल्टनगंज जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब जर्नी की शुरुआत साल 15 मार्च 2015 में की थी। मोंटी के यूट्यूब चैनल ‘Monty Vlogs’ पर इस समय 3.34 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। अपने यूट्यूब चैनल पर वह सेकंड हैंड कार और बिजनेस से रिलेटेड वीडियोह अपलोड करते हैं। ‘Monty Vlogs’ चैनल के अलावा इनका एक और यूट्यूब चैनल भी है जो ‘Monty Life Style’ के नाम से है। इसके अलावा इनकी दो वेबसाइट भी है, (montyvlogs.com) और (shop.montyvlogs.com) जिसमें यह अपने लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी देते हैं।
7. आर राजेश व्लोग्स ( R Rajesh Vlogs):
‘R Rajesh Vlogs’ यूट्यूब चैनल के ओनर राजेश झारखंड के जामताड़ा जिले के रहने वाले हैं। राजेश ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत 22 अप्रैल 2021 से की थी। ‘R Rajesh Vlogs’ के यूट्यूब चैनल पर इस वक्त 2.42 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। राजेश एक ड्राइवर है और वह ट्रक चलाने और ड्राइविंग के दौरान अपने खाना पकाने के अनुभव से जुड़ी वीडियोज अपलोड करते हैं।
8. नियॉन मैन (Neon Man):
‘Neon Man’ यूट्यूब चैनल के ओनर आयुष झारखंड में स्थित रांची के रहने वाले है। आयुष ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Neon Man’ की शुरुआत 18 अप्रैल 2017 को की थी। इन्होंने अपनी पहली ‘Video About My Channel’ के नाम से अपलोड की थी। यूट्यूब पर उनके 2.39 मिलीयन सब्सक्राइबर्स है। यह अपने चैनल पर युटुब न्यूज से जुड़ी वीडियो अपलोड करते हैं।
9. मनोज डे व्लोग्स (Manoj Dey Vlogs):
झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले मनोज डे का एक और यूट्यूब चैनल भी है जो ‘Manoj Dey Vlogs’ के नाम से जाना जाता है। मनोज डे ने अपने इस चैनल की शुरुआत 15 अगस्त 2018 से की थी। ‘Manoj Dey Vlogs’ पर इस वक्त 1.39 मिलीयन सब्सक्राइबर्स है। मनोज दे इस चैनल पर दैनिक जीवन, टेक, यात्रा और यूट्यूब से जुड़ी जानकारियां अपलोड करते हैं।
10. कुक विद रजिया (Cook With Razia):
‘Cook With Razia’ चैनल की ओनर रजिया सुल्ताना झारखंड के जमशेदपुर जिले की रहने वाली है। इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत 20 नवंबर 2016 को की थी। इनके यूट्यूब चैनल पर 841k सब्सक्राइबर्स है। रजिया अपने यूट्यूब चैनल ‘Cook With Razia’ पर खाना और खाना पकाने से जुड़ी वीडियोज शेयर करती है।
झारखंड के युटयुबर्स अपने लोग भाषा और संस्कृति को अपने वीडियो में शामिल करना नहीं भूलते हैं। वह अपने कंटेंट में गेमिंग, टेक, कुकिंग, साइंस, ब्लॉगिंग से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल करते हैं और इसी वजह से झारखंड के युटयुबर्स बेहद खास है। अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आए तो इस पेज को जरूर फॉलो करें (www.topsena.com)। यह जानकारियां समय के साथ बदल सकती हैं। और इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
ऐसी ढेर सारी लेटेस्ट अपडेट के लिए बैल आइकन को प्रेस करें।