Under Eye Dark Circal: आजकल की लाइफ स्टाइल में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने लग जाए तो यह आपकी सुंदरता को काफी बिगाड़ देता है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना एक आम बात है। पर इससे छुटकारा पाना भी काफी मुश्किल है। लेकिन कुछ हर्बल इंग्रेडिएंट्स है, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी आंखों के डार्क सर्कल्स को ठीक कर सकते हैं:

वैसे तो डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए मार्केट में ढेर सारे महंगे अंडर आई मास्क मिलते हैं। लेकिन हम नेचुरल चीजों से भी घर पर अंडर आई मास्क बना सकते हैं।
यह भी पढ़े: Lauki Juice Benifits: कोलेस्ट्रॉल ही नहीं इन बीमारियों को भी दूर करता है लौकी का जूस यह है इसके फायदे
आईए जानते है डार्क सर्कल्स होने के कारण:
• रोजाना रात को देर तक जागना
• गलत डाइट लेने की वजह से न्यूट्रीशन में कमी होना
• लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताना
• हद से ज्यादा स्ट्रेस लेना
• गलत अंडर आई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना
होममेड आई मस्क:
डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनने वाले अंडर आई मास्क भी काफी मददगार होते हैं जैसे:
1. एलोवेरा आई मास्क:
एलोवेरा आंखों की सूजन को दूर करता है और आंखों को ठंडक भी पहुंचाता है। एलोवेरा आपकी आंखों के नीचे की त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में भी आपकी मदद करता है।
2. ग्रीन टी आई मास्क:
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपुर मात्रा में होते हैं। जो आंखों के नीचे की सूजन और कालेपन को दूर करने में काफी मदद करता है। इससे आंखों को ठंडक और राहत भी मिलती है।
यह भी पढ़े:Foods For Anaemia: आईए जानते है, किन चीजों का सेवन करके शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है
3. कॉलेजन आई मास्क:
कॉलेजन मास्क आंखों की लोच शक्ति को बढ़ाने में आपकी काफी मदद करता है। यह आंखों के नीचे की पतली परत को मोटा करने में मदद करता है। जिससे की डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
4. विटामिन C आई मास्क:
विटामिन C आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में आपकी काफी मदद करता है। यह डार्क सर्कल्स की वजह से हुई पिग्मेंटेशन को भी दूर करता है और डार्क स्पॉट्स को भी हल्का करने में काफी मदद करता है।
5. कुकुंबर एंड पोटैटो आई मस्क:
कुकुंबर एंड पोटैटो दोनों ही प्राकृतिक रूप से त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। आप इन दोनों को अच्छे से पीसकर रुई की मदद से आंखों के नीचे रख सकते हैं। इससे भी आपके डार्क सर्कल धीरे-धीरे हल्के होने लगेंगे।
सिर्फ यही नहीं बल्कि डार्क सर्कल्स को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के लिए पर्याप्त नींद हाइड्रेशन और संतुलित आहार की भी जरूरत होती है। इसलिए आप इन सारी बातों का ध्यान अवश्य रखें।
खुश रहे स्वस्थ रहें।
यह भी पढ़े: 6 Fruit to cure uric acid: 6 ऐसे फल जिनका सेवन करके आप यूरिक एसिड को आसानी से कम कर सकते हैं
ऐसी और हेल्दी टिप्स के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।