1.पोहा (Poha): पोहा एक हेल्दी और हल्का नाश्ता है। इसे बनाने में तेल भी कम लगता है और यह वेट लॉस के लिए भी बेस्ट होता है।
2. दलिया (Daliya): यह एक बेहद लोकप्रिय और हेल्दी नाश्ता है, जो फाइबर की मात्रा से भरपूर होता है। इसे और हेल्थी बनाने के लिए आप इसमें हरी सब्जियां भी डाल सकते हैं।
3. इडली (Idli): साउथ इंडिया की लोकप्रिय डिश इडली को ब्रेकफास्ट के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यह शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता है।
4. मूंग दाल चीला (Mung Dal Cheela): मूंग दाल चीला एक हेल्दी नाश्ते के लिए काफी बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, आयरन आदि पाए जाते हैं।
5. उपमा (Upma): सूजी से बना यह उपमा दक्षिण भारत के सभी प्रदेशों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
6. अंकुरित अनाज (Sprouts): अंकुरित अनाज में प्रोटीन एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स, विटामिन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है।
7. डोसा (Dosa): दाल और चावल से बना डोसा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।