Malaika Arora and Arhaan Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ जुहू स्थित अपने फेवरेट रेस्टोरेंट स्कारलेट हाउस मैं व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहने हुए नजर आई। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और उनका फैशन सेंस हमेशा से ही उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा देता हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ उनके फेवरेट रेस्टोरेंट स्काईलेट हाउस की नई जूहू ब्रांच में स्पॉट किए गए। यह ब्रांच बांद्रा में पहले ही हिट हो चुका है। मलाइका के सेक्सी लुक ने सभी फैंस हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा व्हाइट गाउन में हुई स्पॉट
मलाइका अरोड़ा आज अपनी आउटिंग के दौरान एक आकर्षक सफेद गाउन में नजर आई। गाउन में कमर पर एक बड़े से फूल की सिलाई की हुई थी और इसके साथ लूंगी स्टाइल की डिजाइनिंग एड ऑन की हुई थी। इसके अलावा गाउन में गहरी नेकलाइन भी थी। मलाइका ने इस लूक को और भी एनहांस करने के लिए स्टाइलिश गुलाबी और सफेद कलर की हिल्स को वेयर किया हुआ था। एसेसरीज के लिए मलाइका ने गले मे एक खूबसूरत सा नेकलेस पहना हुआ था। जिसके साथ कई अंगूठियां और पीला गेरू कलर चुना था। जो इनके लुक को पूरा कर रहा था।
मलाइका ने एक टैन कलर का साबर हैंडबैग लिया हुआ था। जिसके हैंडल पर सोने का हार्डवेयर लगा हुआ था। इस बैग ने उनके लुक में हॉटनेस भर दी। मलाइका ने अपने नेल्स पर एक क्लासिक रेड कलर की नेल पेंट लगाई हुई थी। जो उनके लुक को और भी निखार रहा था। अपने मेकअप को मलाइका ने ब्रोंज और ग्लोइंग रखा। इसके अलावा मलाइका ने न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी और बालों को बीच से सॉफ्ट वेव्स से स्टाइल किया हुआ था। मलाइका ने अपने सेक्सी लूक से सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी।
अरहान खान भी कैजुअल लूक में दिखे स्मार्ट
अरहान खान भी मां मलाइका अरोड़ा के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आए। अरहान खान ने अपनी लुक को बिल्कुल कैजुअल रखा था। अरहान ने हल्के गुलाबी रंग की शर्ट पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट बैगी जींस और सफेद स्नीकर्स वेयर किए हुए थे। उनकी आस्तीनें कोहनी तक ऊपर चढ़ी हुई थी। अरहान ने अपनी एक कलाई पर ब्रेसलेट और दूसरी कलाई पर चैन वाला ब्रेसलेट वेयर किया हुआ था। अरहान इस लूक में बेहद स्मार्ट लग रहे थे। दोनों साथ मिलकर पपराजी को रेस्टोरेंट के बाहर पोज देते हुए नजर आए।
मलाइका की यह तस्वीरें न केवल पपराजी ने, बल्कि मलाइका ने खुद अपने शानदार गाउन में भी तस्वीरें साझा की और अपने रेस्टोरेंट के अंदर की भी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की।
अरहान खान के साथ इटली में छुट्टियां मना रही थी मालिका
हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ इटली में छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई थी। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी जर्नी की कई तस्वीरें और वीडियोज साझा की थी। जिसमें उन्होंने तस्कनी में बिताए गए अपने समय को दर्शाया गया। इन छुट्टियों में उन्होंने साइकिल चलाना, दर्शनीय स्थलों की यात्रा करना और इतालवी भोजन का आनंद लेना जैसी गतिविधियों को शामिल किया था।
वर्क फ्रंट ऑफ़ मलाइका अरोड़
मलाइका अरोड़ा एक प्रतिभाशाली हंसती है। जिन्होंने एक डांसर, मॉडल, और टेलीविजन जज के रूप में काम किया है। मलाइका ने छैया-छैया और मुन्नी बदनाम जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों में काम किया है। मलाइका अरोड़ा आइटम नंबर्स के लिए एक जाना-माना नाम है। पिछले कुछ सालों में मलाइका ने इंडियाज गोट टैलेंट, झलक दिखला जा और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में भी जज के तौर पर काम किया है। मलाइका ने आखिरी बार रेमो डिसूजा के साथ डांसिग रियालिटी शो हिप-हॉप इंडिया सीजन 2 में भी जज के रूप में काम किया है।
बॉलीवुड की ऐसी लेटेस्ट खबरों के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।
इसे भी पढ़ें। Raksha Bandhan 2025: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन, 8 या 9 अगस्त? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त