Site icon Top Sena

Body Cholesterol: बॉडी कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय। Body Cholesterol Kam Karne Ke Upaye

Body Cholesterol: आमतौर पर हमारी गलत आदतों की वजह से, गलत लाइफस्टाइल की वजह से, गलत खानपान की वजह से हमारे अंदर कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। अगर आपके खाने पीने की आदत ही अच्छी नहीं है तो कोलेस्ट्रॉल तो बढ़ेगा ही। अगर आप ज्यादा जंक फूड खाते हैं, ज्यादा नॉन वेजिटेरियन आइटम्स खाते है और ज्यादा फैट का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे केस में आपके अंदर कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

• शारीरिक गतिविधियों की कमी जैसे एक्सरसाइज नहीं करना पर्याप्त मात्रा में व्यायाम और योग ना करने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

 

• ज्यादा स्ट्रेस की वजह से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। स्ट्रेस की वजह से हार्मोन बदलाव होते हैं जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन भी धीरे-धीरे बढ़ता जाता है।

 

• बहुत ज्यादा मोटापे की वजह से भी कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। मोटापा कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा देता है।

 

• ऐसे लोग जिनके अन्दर जेनेटिक कंडीशन होती है। उनके अंदर भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। जेनेटिक कंडीशन का मतलब है बहुत सारे ऐसे लोग जो सब कुछ अच्छा खाते भी हैं। रेग्युलर एक्सरसाइज भी करते हैं। उसके बावजूद उनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है।

 

• बहुत ज्यादा धूम्रपान करने से भी खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा धूम्रपान से परहेज करना चाहिए।

 

• कुछ ऐसी दवाइयां भी होती है, जिन्हे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। तो ऐसी दवाइयो से भी से आपको सावधान रहना चाहिए जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है।

 

 

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

• स्वस्थ आहार ले और फल सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना शुरू कर दें।

 

• वजन कम करना शुरू कर दे और एक्सरसाइज भी ज्यादा करें। इस्से कोलेस्ट्रॉल जल्दी कम होगा।

 

• अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करें। अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने से वजन काफी तेजी से घटता है।

 

• जितना जल्दी हो सके धूम्रपान को छोड़ दीजिए। क्योंकि इसके सेवन से बहुत जल्दी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

 

• विटामिन सी और साइट्रिक एसिड युक्त फल खाए जैसे:- नींबू संतरा मौसंबी इत्याद।

 

तो जैसा कि हमने जाना कि इन सभी उपायों का इस्तेमाल करके आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को बहुत तेजी से घटा सकते हैं। क्योंकि खराब कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है इसलिए खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना बहुत ही जरूरी है।

 

इसे भी पढ़े: Lauki Juice Benifits: कोलेस्ट्रॉल ही नहीं इन बीमारियों को भी दूर करता है लौकी का जूस यह है इसके फायदे

ऐसी हेल्दी जानकारी के लिए बैल आइकन जरूर प्रेस करें।

Exit mobile version