Benefits Of Brown Rice: आज हम आपको बताएंगे की ब्राउन राइस खाने के क्या फायदे होते हैं और अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको ब्राउन राइस कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले तो आप यह समझ लीजिए कि अगर आप चावल खाना चाहते हैं तो आपको ब्राउन राइस ही खाने हैं। व्हाइट राइस कभी नहीं खाने हैं। क्योंकि ब्राउन राइस में व्हाइट राइस से ज्यादा फाइबर होते है और ज्यादा न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो वजन नहीं बढ़ने देते हैं।
आईए जानते हैं ब्राउन राइस खाने के फायदे
• व्हाइट राइस के मुकाबले ब्राउन राइस पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। साथ ही इसमें अधिक विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के डाटा के अनुसार 100 ग्राम पके हुए ब्रायन ब्राउन राइस में 1.6 ग्राम फाइबर होते हैं। जो कि व्हाइट राइस के मुकाबले काफी ज्यादा है। 158 ग्राम व्हाइट राइस में एक ग्राम से भी कम फाइबर होता है।
• ब्राउन राइस में मैग्नीशियम और फाइबर की अधिक मात्रा होती है। यह दोनों ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। एनसीबीआई के अनुसार एक शोध से पता चलता है कि नियमित रूप से साबुत अनाज, जैसे ब्राउन राइस खाने से रक्त सकरा के स्तर को कम करने में काफी मदद मिलती है और टाइप 2 मधुमेह का खतरा भी कम होता है।
• ब्राउन राइस का सेवन करने का सबसे अच्छा कारण यह है कि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुण कई रोगों से निपटने में मदद करते हैं। जिसमें अस्थमा और गठिया भी शामिल है। ब्राउन राइस का सेवन करने वाले प्रतिभागियों को कुछ जोखिम कारकों जैसे कि हृदय, वजन, कमर और कूल्हे की परिधि में कमी पर लाभकारी प्रभाव पड़ता है।
ब्राउन राइस खाने का तरीका
आपको हमेशा ब्राउन राइस को पहले पानी में पाका लेना हैं। इसके लिए आप एक हिस्सा ब्राउन राइस में 2 हिस्सा पानी डालिए और उसे थोड़ा सा पका लिजिए। अब इस बच्चे हुए पानी को निकाल कर फेंक दीजिए। इसके बाद फिर से आप इसमें पानी डालिए और फिर इसे पकाइए फिर पकने के बाद उसे खाईए। ऐसा करने से ब्राउन राइस में मौजूद जो स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, वह बाहर निकल जाते हैं और आपका वजन भी नहीं बढ़ता है। जब भी आप ब्राउन राइस खाएं तो उसे पहले थोडा ठंडा होने दे। ठंडे राइस आपके पेट को ज्यादा जल्दी भरते हैं और आप ओवर ईटिंग करने से भी बच जाते हैं। जिससे की आपका वेट भी कंट्रोल में रहता है।
ऐसी और हेल्दी अपडेट्स के लिए बैल आइकन जरूर प्रेस करें।