यह भी पढ़े: Rice water: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें राइस वॉटर का इस्तेमाल, फायदे देख हो जाओगे हैरान
आपको एक मीडियम साइज का आलू लेना है और उसे अच्छे से धो लेना है। अब उसे छीलकर कद्दूकस कर ले। अब इसका रस निकाल ले और एक कटोरी में जमा कर ले। अब यही रस आपकी सारी रेमेडीज में इस्तेमाल होगा।
आईए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करना है:
1. डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट:
आपको एक कटोरी में आलू का रस लेना है और एक रुई की मदद से अपने पूरे चेहरे पर और आंखों के नीचे अच्छे से लगा लेना है। आपको इसे 15 से 20 मिनट तक रहने देना है। उसके बाद इसे धो लेना है। यह रिमेडी आपके डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को हटाने का काम करेगी।
2. स्किन टाइटनिंग गला मास्क:
इसके लिए आपको एक कटोरी में एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच आलू का रस लेना है। अब इसमे एक अंडे का सफेद हिस्सा लेना है। आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। अब इसे अच्छे से मिला ले और पेस्ट बना ले। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा ले, और इसे 20-30 मिनट तक छोड़ देना है। उसके बाद इसे धो लें। इससे आपकी स्किन पर बहुत अच्छा ग्लो आएगा और चेहरा चमक जायेगा।
यह भी पढ़े: Periods Pain: जाने पीरियड्स साईकिल के लिए 3 यूजफुल टिप्स हर लडकी को इस्तेमाल जरुर करने चाहिए:
3. अंडर आई पफीनेस एंड डार्क सर्कल्स:
आपको एक आलू को फ्रीजर में रख देना है और कुछ देर के लिए जमा लेना है और उसके दो स्लाइस को कट लेना है। अब इसे अपनी आँखों के अंडर आई एरिया पर 20-25 मिनट तक रखना है। आलू की ठंडक की वजह से यह आपकी आँखों पर अच्छे से काम करता है। अग आप रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होना चालू हो जाएंगे। यह किसी अंडर आई क्रीम से ज्यादा पावरफुल है और आपको बहुत जल्दी रिजल्ट देता है।
4. स्किन ब्राइटनिंग मसाज जेल:
इस जेल को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में एक चम्मच ऐलोवेरा जेल और एक चम्मच आलू का रस लेना है और इसे अच्छे से मिला लेना है। जब यह क्रीम जैसी कंसिस्टेंसी में आ जाए तो आपको इसमें 2-3 तीन बुंदे विटामिन ई की डालनी हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, पर अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप इसका इस्तेमाल न करें। अब आप इसे अपने स्किन पर 5-10 मिनट तक मसाज करे और कुछ समय के लिए छोड़ दे। इसके बाद इसे धो ले। इसे लगाने के बाद आपके स्किन पर बहुत सुंदर ग्लो आएगा।
5. एक्ने और डार्क स्पॉट्स ट्रीटमेंट:
अगर आपकी स्किन पर एक्ने या डार्क स्पॉट्स हो जाते हैं तो यह रेमेडी आपके लिए बहुत हेल्पफुल होने वाली है। सबसे पहले आपको एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ आलू लेना है और उसमें थोड़ा सा शहद लेना है अब इसे अच्छे से मिला लेना है। अब आपका होममेड स्पॉट ट्रीटमेंट बनकर तैयार हो चुका है। आपको इसे अपने स्किन पर जहां भी डार्क स्पॉट और एक्ने हैं उस जगह पर लेना है और 15-20 मिनट तक छोड़ देना है। आलू की ठंडक की वजह से यह आपके डार्क स्पॉट्स को खत्म करेगा और कुछ ही देर में ठीक होना शुरू हो जाएगा।
खुश रहे स्वस्थ रहे!
यह भी पढ़े: Lazer treatment: लेजर ट्रीटमेंट का मतलब क्या होता है, यह कैसे काम करता है जाने इसके फायदे और नुकसान
ऐसी और यूजफुल टिप्स के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें.