Site icon Top Sena

Shaheer Sheikh Visits Balaji Twmple: रमजान मे मुस्लिम अभिनेता शाहिर शेख ने अपने सह-कलाकारों के साथ किए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, तो धार्मिक कारणों से हो गए ट्रॉल

Shaheer Sheikh Visits Balaji Twmple: मुस्लिम अभिनेता शाहिर शेख टीवी के पॉपुलर शो ‘महाभारत’ के सह-कलाकारों के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। शाहिर शेख ने पारंपरिक पोशाक मुंडू पहनी हुई थी। जिसकी कुछ तस्वीर उन्होनें सोशल मीडिया पर शेर की है। लेकिन रमजान के महीने में मंदिर जाने को लेकर उन्हें काफी टरोल किया जा रहा है।

मुस्लिम अभिनेता शाहिर पहुंचे तिरुपति बालाजी मंदिर

टीवी के हिट पौराणिक धारावाहिक (महाभारत) ने न केवल लोगों को शिक्षित किया। बल्कि लोगों को जीवन भर के लिए यादें भी दे दी। महाभारत सीरीज के सभी कलाकारों को दर्शन से अपार प्यार मिला। ‘महाभारत’ में पांच पांडवों का रोल निभाने वाले सभी कलाकारों के साथ कृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर को भी लोगों ने खूब प्यार दिया है। शो के खत्म होने के लंबे समय बाद एक बार फिर से ‘महाभारत’ के सभी स्टार्स का रीयूनियन हुआ है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। क्योंकि एक बार फिर से ‘महाभारत’ के कलाकारों की टोली तिरुपति मंदिर में मिली है। जिससे उनके प्रशंसकों की पुरानी यादें भी ताजा हो गई है।

 

‘महाभारत’ के कलाकारों का हुआ रीयूनियन

हाल ही में महाभारत श्रृंखला में शाहिर शेख, सौरभ गुर्जर, अहम शर्मा अर्पित रांका और ठाकुर अनूप सिंह फिर से एक साथ नजर आए हैं। अपनी मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें शाहिर शेख ने सोशल मीडिया पर शेर की है। जिसमें शो के कलाकारों को ढेर सारा प्यार और प्रशंसा मिल रही है।

अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिर शेख ने महाभारत के सह-कलाकारों गौरव गुर्जर, राम शर्मा, अर्पित रांका का ठाकुर अनूप सिंह और अन्य कलाकारों के साथ पूर्ण मिलन की हैं। शाहिर द्वारा साझा की गई कुछ तस्वीरों में अभिनेता मुंडू पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा, “#मुंडू #गैंग।”

यहां देखें शाहिर शेख की पोस्ट-

शाहीर शेख ने अपने ऑन स्क्रीन भाई अहम शर्मा के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। आपको बता दे की शहीर शेख ने हिट पौराणिक सीरीज ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाया था, जबकि अहम ने सूर्यपुत्र कर्ण की भूमिका निभाई थी। उनके साथ तस्वीरें शेयर करते हुए दो पत्ती एक्टर ने लिखा की, “कुछ बंधन कभी फिक्र नहीं पड़ते… #करण अर्जुन।”

यहां देखें उनकी तस्वीरें-

शो में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले ठाकुर अनूप सिंह ने ‘महाभारत’ के सभी कलाकारों के लंबे समय के बाद तिरुपति बालाजी के मंदिर में एक फिर से मिलने पर एक खूबसूरत सा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा हैं कि, “हमारा ‘महाभारत’ ग्रुप तिरुपति से कुछ खूबसूरत यादें बना रहा है। ध्यान रहे कि हमें लोग इतना मिलते नहीं है। शायद 6 महीने में एक बार या कभी-कभी सालों में एक बार ही मिलते हैं। लेकिन यह तस्वीरें हमारे बीच के बंधन का प्रमाण हैं। हम हमेशा एक दूसरे की सेहत के बारे में अपडेट रहते हैं, जब भी हम मिलते हैं। हमारे बीच की ऊर्जा अद्भुत होती है। इन 13 सालों ने हमें महाभारत की यात्रा शुरू करने के समय की तुलना में और भी करीब ला दिया है। हालांकि केवल एक दिन होने के बावजूद हमने अपने समय का भरपूर आनंद उठाया। टीम को शुभकामनाएं और फिर से कई बार मिलने की कामना।’

‘महाभारत’ श्रृंखला के इन सभी कलाकारों ने तिरुपति मंदिर के दर्शन भी किए थे। इस दौरान शाहिर शेख और अहम शर्मा ने दक्षिणी लुक अपनाया हुआ था। लेकिन कुछ लोगो को शाहीर शेख का रमजान के महिने में तिरुपति बालाजी मंदिर में जाना पसंद नहीं आया और वह हिंदू धर्म का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए। शाहीर शेख को इस पोस्ट पर काफी ट्रेडिंग का सामना करना पड़ा।

 

‘महाभारत’ की कास्ट

टीवी का पॉपुलर शो ‘महाभारत’ 16 दिसंबर 2013 से 13 अगस्त 2014 तक प्रसारित किया गया था और यह दर्शकों के बीच काफी फेमस भी हुआ था। शहीर शेख ने ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाई थी। हालांकि यह शो कई साल पहले ही बंद हो गया था। लेकिन इसके एपिसोड आज भी दर्शकों के दिमाग में ताजा रहते हैं। शो में इन ऐक्टर्स सभी के अलावा सौरभ, राज जैन, पूजा शर्मा और कुछ और कलाकार भी नजर आए थे। यह श्रृंखला दर्शकों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हुई थी।

इसे भी पढ़े: MS Dhoni Animal Look: रणबीर कपूर के एनिमल लुक में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, वायरल तस्वीरे और वीडियो देख फैंस बोले- थाला फॉर अ रीजन

पैसे और ढेर सारी जानकारी के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।

इसे भी पढ़े: Mohammed Shami Daughter: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी ने खेली होली, तो भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी, कहां शरीयत के खिलाफ

Exit mobile version