Singham Again Public Review: सिंघम अगेन ने किया फैन्स को निराश, मूवी देख फैन्स बोले ठग लिया रोहित शेट्टी ने
एक बार फिर से लंबी स्टार कास्ट फिल्म सिंघम अगेन सिनेमा घरों में 1 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर अहम रोल में दिखे। सिर्फ इतना ही नहीं इस मूवी में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए। जिसमें वह चुलबुल पांडे का रोल को निभा रहे हैं। लेकिन फिल्म देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा गया बोले ना कोई कहानी ना कोई एक्टिंग सिर्फ रामायण और सिंघम के नाम पर रोहित शेट्टी ने फैन्स को ठग लिया।
अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक नजर इस मूवी के ट्रेलर पर डालिए:
• इस मूवी के शुरुआत में कश्मीर को दिखाया जाता है। जिसमें एसीपी बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन की पोस्टिंग होती है। इस फिल्म में बाजीराव सिंघम अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।
• मूवी के शुरू होते ही फैन्स को अजय देवगन का बहुत ही खराब रोल देखने को मिला। जबकि एक्शन और सीन्स के नाम पर सिर्फ शोर, बचकाना हरकतें और बतूके डायलॉगस ने फैन्स को बहुत निराशा किया।
• रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिंघम अगेन के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों की उम्मीदो पर पानी फिर गया।
• लेकिन इस फिल्म में रामायण को क्यों दिखाया गया। यह फैन्स को भी समझ में नहीं आया। फैन्स ने कहा रामायण और सिंघम दोनों एक साथ दिखाना रोहित शेट्टी के लिए खतरा बन गया और इस फिल्म को हिट कराने में वह असफल रहे।
• लगभग 4 मिनट 58 सेकंड के इस ट्रेलर में आपने देख ही लिया होगा कि इस फ्लिम में इसी ट्रेलर को ढाई घंटे तक घुमाया गया है। अगर बात करे सिंघम अगेन के आठों स्टार्स की एक्टिंग के बारे में तो किसी भी स्टार की ऐक्टिंग ने फैन्स को प्रभावित नहीं किया है।
• दर्शकों का कहना था कि वह इस मूवी में सिंघम के नाम पर सिंघम के अंदाज को ही देखना चाहते थे। लेकिन इस फिल्म में सिंघम के नाम पर रामायण दिखाने की कोशिश की गई है। जिसमें वह असफल हो गए। अजय देवगन की शुरुवाती एंट्री से लेकर उनके डायलॉग तक सभी ने फैंस को काफी निराश किया।
• अर्जुन कपूर इस फ्लिम में विलेन के रोल में नजर आए। उनका लुक कुछ हद तक साउथ की फिल्मों जैसा था। इस फिल्म में उनकी तुलना रावण से की गई है। जिसमें वह सिर्फ ह्साते ही रहते हैं। लेकिन विलेन के रोल में भी वह अपनी ऐक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाए।
• मूवी के बैकग्राउंड में वक्रतुंड महाकाय जैसे: मित्रों का उच्चारण और शिव तांडव सुनने को मिलते हैं। लेकिन फैन्स को इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कुछ खास पसंद नहीं आया और यह कहानी फैन्स को खुश नहीं कर पाई।