Site icon Top Sena

Skin Care Tips: चेहरे को ग्लोइंग और मक्खन जैसा चमकदार बनाने के लिए केले के फायदे कर देंगे हैरान, जाने स्किन पर लगाने का सही तरीका

Benefits Of Banana For Skin: वैसे तो आप सभी जानते ही होंगे की केला हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है..! तो आज के लेख में हम जानेंगे की केला आपकी स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में कैसे मदद करता है।

Benefits Of Banana For Skin

केले के फायदे

आजकल के बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की त्वचा पर हो रहा है और ऐसे में लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखना भूल जाते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं की केला हमारी स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी होता है। इसमें खनिज, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसके साथ ही केला स्किन केयर के लिए भी बहुत मददगार होता है। केला कई तरह से त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसके छिलके से लेकर इसके गूदे तक में कुछ ऐसे खास गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा में एंटी एजिंग को रोकने के लिए कई प्रकार से मदद करते है। किले में काफी पोटेशियम होता है जो की डिहाइड्रेशन, स्किन को हाइड्रेट करने और मॉइश्चराइज करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही किले में विटामिन बी भी होता है, जो की मुक्त कणों से हमारी त्वचा की रक्षा करता है। केले में पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है। जो की कोलेजन के उत्पादन को रोकता है। विटामिन सी आपकी त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है। इसलिए जब आप हर दिन केले का इस्तेमाल करते हैं। तो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को शरीर के अंदर से भी विटामिन सी का पोषण मिलता है। इससे आपकी त्वचा जल्दी रिपेयर होना शुरू हो जाती है।

 

आप इसका इस्तेमाल फ़ेस मास्क की तरह भी अपने चेहरे पर कर सकते है:

Benefits Of Banana For Skin

केले और दही का फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक केले को अच्छे से पीस लेना है। इसके बाद आपको इसमे दही मिक्स करके एक अच्छा सा पेस्ट बनाकर तैयार कर लेना है। इस पेस्ट को आपको  अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे तरीके से लगा लेना है। इसके बाद इसे लगाकर 20 मिनट तक छोड़ देना है। 20 मिनट बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लीजिए। यह दोनों ही चीजे आपके चेहरे को ग्लोइंग और स्मूथ हुआ बनाने में मदद करते हैं।

नीम और केले का फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक केले को मैश कर लेना है। इसके बाद इसमें एक चम्मच नीम का पाउडर या पेस्ट मिलाना लेना है। इसके साथ ही आपको इसमें एक छोटा चम्मच हल्दी भी मिला लेना है। अब इस फेस पैक को मिक्स करके अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा ले। इसे आपको 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाना है। इसके बाद इसे धो लेना है। इससे आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा।

 

डार्क चॉकलेट और केले का फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको डार्क चॉकलेट में केले का मैश और गुलाब जल मिक्स करके अपने फेस पर अच्छे से अप्लाई करना है। आपको इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर छोड़ देना है। 20 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से अच्छे से साफ कर लेना है। यह आपके चेहरे को मखमल के जैसा कोमल बना देगा।

 

केला, खीरा और पपीते का फेस मास्क

इस खास फेस मास्क को बनाने के लिए आपको केले को अच्छे से मैश कर लेना है। इसके बाद आपको इसमें खीरे और पपीते का पेस्ट मिला लेना है। अब इस फेस पैक को अच्छे से मिला लेने के बाद अपने चेहरे पर लगा ले। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दे और फिर 15 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो ले। आप देखेंगे कि आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन और रूखेपन की परेशानी धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएगी।

 

नींबू शहद और केले का फेस मास्क

अगर आपकी उम्र भी 30 से अधिक हो रही है और आपकी स्किन ऑयली हो रही है तो आपको नींबू शहद और केले का फेस पैक इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में मैश किया हुआ केला लेना है। इसके बाद आपको इसमें एक से दो चम्मच नींबू का रस और एक बड़े चम्मच शहद को अच्छे से मिला लेना है। इसे मिला लेने के बाद इसे आप अपने चेहरे पर अच्छे से अप्लाई कर ले। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दे। कुछ देर बाद इसे गीले कपड़े या ठंडे पानी से धो ले। इस फ़ेस मास्क से आपकी त्वचा चमकती रहेगी और स्किन टाइटनिंग के साथ स्किन व्हाइटनिंग में भी आपको काफी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े: सिर्फ 7 दोनों में चावल का इस्तेमाल करके स्किन को गोरा बनाएं

ऐसी ढेर सारी हेल्दी अपडेट्स के लिए बैल आइकन को जरूर प्रेस करें।

इसे भी पढ़ें: बस एक बार इस होममेड बीटरूट जेल को अपने चेहरे पर लगाएँ, चेहरे से दाग धब्बे और कालापन हमेशा के लिए दूर हो जाएगा

 

 

Exit mobile version